ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लोअर कोर्ट की कार्यवाही पर रोक; जानिए.. पूरा मामला Bihar News: संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लोअर कोर्ट की कार्यवाही पर रोक; जानिए.. पूरा मामला Road Accident: सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद हंगामा, थाने के ड्राइवर का भी फूटा सिर, कई गिरफ्तार Pahalgam Terror Attack: FIR के बाद नेहा सिंह राठौर ने फिर उगला जहर, प्रधानमंत्री मोदी को दे दी सीधी चुनौती Bihar Crime News: यूपी की लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, स्टेशन के पास तीन मनचलों ने जबरन किया गंदा काम Bihar News: इस मामले में पूरे देश में अव्वल बना बिहार, राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ आगे निकला Bihar News: इस मामले में पूरे देश में अव्वल बना बिहार, राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ आगे निकला Bihar Education News: शिक्षा विभाग के ACS एस.सिद्धार्थ ने सभी DEO को लिखा पत्र, दिया यह बड़ा टास्क, जानें.... Digital Attack On Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का डिजिटल वॉर! 16 बड़े YouTube चैनल को किया बैन; BBC पर भी पैनी नजर Digital Attack On Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का डिजिटल वॉर! 16 बड़े YouTube चैनल को किया बैन; BBC पर भी पैनी नजर

राष्ट्रीय जन कल्याण मोर्चा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

राष्ट्रीय जन कल्याण मोर्चा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

04-Jan-2020 05:08 PM

By

PATNA : राष्ट्रीय जन कल्याण मोर्चा ने चार सूत्री मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोर्चा ने मांगे नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पटना के बीआईए सभागार में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारकेश्वर तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार तिवारी ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया।

मोर्चा की मांगों में बिहार के सभी पैक्स सदस्यों के लिए उचित मानदेय की व्यवस्था, बिहार के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षा और साक्षात्कार में कही आने-जाने के लिए मुफ्त पास की व्यवस्था, बिहार के सभी नर्सिंग होम में इलाज और जांच की मूल्य तालिका का बोर्ड लगाने और बिहार के सभी निजी स्कूलों में फीस निर्धारण करने और एनसीईआरटी की किताब से पढ़ाने की मांग शामिल है।

तारकेश्वर तिवारी और दीपक कुमार तिवारी ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है हमारा आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राजा भैया, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शेखर कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष उमा शंकर पाण्डेय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, प्रधान प्रदेश महासचिव चंदन सिंह, महासचिव रविरंजन , कोषाध्यक्ष विजय चौहान, प्रदेश प्रवक्ता मोहित मिश्रा और संगठन प्रभारी रामध्यान कुशवाहा, राजू यादव, रंजन कुमार सिंह आदि सदस्य मौजूद थे।