ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news: बिहार को विधानसभा चुनाव से पहले मिलेंगी तीन नई ट्रेनें, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन Bihar News: बिहार में यहाँ खुलेगा एक और डायल-112 कमांड सेंटर, प्रति वर्ष ₹8 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च Teachers' Day 2025: गुरु वही, जो गिरने से पहले थाम ले; जानिए...शिक्षक दिवस का महत्व Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना, इस दिन से मानसून फिर दिखाएगा अपना रौद्र रूप मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतिम चरण में, इस दिन से मिलेंगे 10 हजार रुपये; पढ़ लें...पूरी खबर मधुबनी में अपराधी बेलगाम: बाइक सवार उचक्कों ने 3 लाख रुपये से भरा बैग दंपति से छीना बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: दंपति पर अंधाधुंध फायरिंग, महिला की हालत गंभीर 2025 में 21 से ज्यादा खिलाड़ी कर चुके संन्यास की घोषणा, इनमें से 7 Team India के E-Rickshaw Safety: अब ई-रिक्शा में भी पाएं गाड़ियों वाली सुरक्षा, जनता का सबसे बड़ा डर ख़त्म करने चली मोदी सरकार सुपौल में यथासंभव काउंसिल का शिक्षक सम्मान समारोह, संजीव मिश्रा ने किया सम्मानित

झारखंड में व्यवसायी से मांगी गई थी एक करोड़ की रंगदारी, रांची एसआईटी ने बिहार से आरोपी को पकड़ा

झारखंड में व्यवसायी से मांगी गई थी एक करोड़ की रंगदारी, रांची एसआईटी ने बिहार से आरोपी को पकड़ा

12-Jan-2022 08:44 PM

By

MADHUBANI: रांची के बड़े कारोबारी डॉ. संदीप राज से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले शातिर अपराधी को झारखंड पुलिस ने मधुबनी से गिरफ्तार किया है। मधुबनी के पंडौल बाजार स्थित एक होटल में वह ठहरा हुआ था। आशीष पाठक की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था।


एसआईटी के गठने के बाद अपराधी के मोबाइल नंबर को पुलिस लगातार ट्रेस कर रही थी। तभी पुलिस को मधुबनी में होने की जानकारी हुई। होटल में जिस वक्त पुलिस पहुंची उस समय आशीष पाठक अपने साथी के साथ खाना खाने पहुंचा था। इस दौरान वह वीडियो कॉलिंग कर रहा था। उसी वक्त पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। रांची पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान पंडौल थाने की पुलिस भी साथ थी। 


पुलिस ने शातिर अपराधी आशीष पाठक को मौके से धर दबोचा। आशीष पाठक पुलिस से बचकर झारखंड से बिहार आ गया था। पुलिस के चकमा देकर वह भागा फिर रहा था। इस बार उसने मधुबनी में अपना ठिकाना बना लिया था। लेकिन रांची पुलिस की एसआईटी टीम लगातार उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस कर रही थी। जिसके बाद पुलिस को मधुबनी में होने की जानकारी हुई जिसके बाद आखिरकार शातिर आशीष पाठक को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल ही गयी। 


गिरफ्तार शातिर अपराधी आशीष झारखंड के सरायकेला थाना क्षेत्र के आदित्यपुर मठिया बस्ती का रहने वाला है। इस संबंध में रांची पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आशीष पाठक पर व्यवसायी से एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का आरोप है। झारखंड के नगड़ी थाने में उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी भी दर्ज है। जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। पिछले कई दिनों से वह मधुबनी के पंडौल मध्य पंचायत के कमलपुर डीहटोल में अपने एक साथी के यहां छिपकर रह रहा था।


गिरफ्तार शातिर अपराधी को पुलिस ने मधुबनी न्यायालय में प्रस्तुत किया और ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ रांची ले गई। रांची पुलिस ने बताया कि पिछले महीने रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी डॉ. संदीप राज से गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अमन साहू गिरोह के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में 23 दिसंबर को नगड़ी थाना में कांड संख्या 217/21 दर्ज की गई थी। इस मामले में तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस ने एसआइटी का गठन किया था। एसआईटी की टीम गिरफ्तारी में लगी हुई थी और इसे लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। लेकिन आज मधुबनी में आशीष पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।