ब्रेकिंग न्यूज़

जेब में फटा iPhone-13, गंभीर रूप से झुलसा युवक, Apple की सुरक्षा पर उठे सवाल मोतिहारी में युवक की चाकू मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, SIT का गठन RCBvsRR: “जागो, विपक्षी टीम के गेंदबाजों को कूटो और सो जाओ”, इस सीजन कोहली के पांचवे अर्धशतक के बाद सामने आई फैंस की प्रतिक्रियाएं पहलगाम हमले का मामला पहुंचा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार उच्चायोग के पास, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग BSF Jawan Captured: गलती से जीरो लाइन को पार कर गया BSF जवान, पाक रेंजर्स ने हिरासत में लिया चली समीयाना में आज तोहरे चलते गोली..बर्थडे पार्टी में कट्टा लहराकर युवक-युवतियों ने किया डांस, वीडियो हो गया वायरल भारत की कार्रवाई के खिलाफ पाकिस्तान ने उठाए कदम, एयरस्पेस और वाघा बॉर्डर को किया बंद Pahalgam Terror Attack: ढाबे वाले की गलती ने बचा ली 11 लोगों की जान, पहलगाम हमले में बाल-बाल बचे पर्यटकों की आपबीती Bihar Politics: VIP ने सुपौल के छातापुर में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा हुए शामिल महागठबंधन की बैठक में CM फेस पर फिर चर्चा नहीं: तेजस्वी को जवाब नहीं सूझा, कहा-पिछली ही बैठक में सब तय हुआ था, होशियार लोग समझ रहे हैं

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दी तिरंगे को सलामी, झारखंड में गणतंत्र दिवस की धूम

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दी तिरंगे को सलामी, झारखंड में गणतंत्र दिवस की धूम

26-Jan-2020 08:42 AM

By

RANCHI : देशभर में 71वें गणतंत्र दिवस की धूम है. इस अवसर पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडा फहराया औरतिरंगे की सलामी ली. इस मौके पर उन्होंने सशस्त्र बल संयुक्त परेड का निरीक्षण भी किया. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, बोर्ड तथा निगमों द्वारा तैयार झांकियां भी प्रदर्शित की गई. राज्यपाल ने उत्कृष्ट परेड करने वाली टुकड़ियों और झांकियों को पुरस्कृत भी किया.


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका के पुलिस लाइन मैदान में झंडात्तोलन करेंगे. सीएम सोरेन भी भी दुमका में परेड का निरीक्षण करेंगे और उत्कृष्ट परेड और झांकियों को पुरस्कृत भी करेंगे. वहीं झारखंड कांग्रेस ने कहा कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में गणतंत्र दिवस पर कांग्रेसी संविधान की रक्षा का संकल्प लेंगे. 


बिहार विधानसभा में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया. विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने इस मौके पर झंडोत्तोलन किया और तिरंगे की सलामी ली. विजय कुमार चौधरी के साथ इस मौके पर कई अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे. विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि देश को आजादी दिलाने के बाद हमारे पूर्वजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती संविधान निर्माण की थी और उनके द्वारा बनाया गया भारतीय संविधान हमें लोकतंत्र को सशक्त बनाने का रास्ता बताता है.