1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 08, 2019, 3:42:18 PM
- फ़ोटो
DESK : पटना से रजरप्पा मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना करने गए दो श्रद्धालु आज दामोदर नदी में बह गए. जिसमें से एक को नाविकों ने बचा लिया, जबकि दूसरा शख्स नदी की तेज धार में बह गया. बताया जाता है कि पटना के फुलवारी के संजीत कुमार अपने परिवार के लोगों के साथ मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना करने रजरप्पा गया था. रजरप्पा के तांत्रिक घाट पर अपने मौसेरे भाई सूरज कुमार के साथ दामोदर नदी में नहाने लगा. तभी सूरज का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा. भाई को डूबता देख संजीत उसे बचाने की कोशिश करने लगा, तभी दोनों बहने लगे. वहां मौजूद नाविकों ने किसी तरह सूरज को बचा लिया, लेकिन संजीत पानी की धार में बह गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और शव की तालाश में जुटे हैं.