Hindi News / news / रेल हादसा टला, लखीसराय के पास ट्रैक से उतरी पैसेंजर ट्रेन

रेल हादसा टला, लखीसराय के पास ट्रैक से उतरी पैसेंजर ट्रेन

1st Bihar Published by: Updated Sep 30, 2019, 9:45:55 AM

रेल हादसा टला, लखीसराय के पास ट्रैक से उतरी पैसेंजर ट्रेन

- फ़ोटो

LAKHISARAI : लखीसराय के पास बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। किऊल-गया रूट पर पैसेंजर ट्रेन ट्रैक से उतर जाने के कारण परिचालन बाधित है। घटना कुरौता पतनेर स्टेशन पर हुई है जहां मेमू ट्रेन ट्रैक से उतर गई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक करौता रेलवे हॉल्ट  पर एक मालगाड़ी पहले से खड़ी थी। किऊल गया पैसेंजर मेमू ट्रेन किऊल की ओर से आ रही थी। हॉल्ट के पहले ही ट्रैक पर एक भैंस के आ जाने के कारण मेमू ट्रेन के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाई जिसकी वजह से ट्रेन से नीचे उतर गई। 

ट्रैक से ट्रेन उतर जाने के कारण किऊल गया रूट पर गाड़ियों का परिचालन बाधित है। हादसा और बड़ा हो सकता था लेकिन टल गया।