Bihar News: बिहार में यहाँ ₹101 करोड़ खर्च कर होगा सड़क निर्माण, टेंडर जारी Road Accident: गयाजी जा रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, ट्रक से भिड़ंत में एक की मौत; कई घायल Bihar News: बिहार चुनाव से पहले DM-SP बढ़ गई जिम्मेदारी, हर जिले के संवेदनशील इलाकों की पहचान में जुटा प्रशासन Patna News: गांधी मैदान में रावण वध के लिए सुरक्षा टाइट, 128 सीसीटीवी और 13 वाच टावर से होगी निगरानी Bihar News: तेजस्वी यादव समेत चार नेताओं पर FIR, "माई-बहिन मान योजना" के नाम पर महिलाओं से ठगी का आरोप Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज भीषण वर्षा, IMD का अलर्ट जारी Train News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, बुकिंग शुरू; यहां देखें पूरी जानकारी कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे
06-Nov-2023 08:55 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : राहुल गांधी 50 साल से बालिग़ बनने में लगे हुए है। उनकी मां सोनिया गांधी उन्हें पिछले 50 साल से हर दिन बालिग़ बनाने में जुटी हुई है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को इतने सालों से उनको पीएम बनाने में जुटे हुए हैं। लेकिन, उन्हें अभी सबसे पहले राहुल गांधी को बालिग़ बनाना चाहिए। यह बातें अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कही है।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिरिराज सिंह से जब यह सवाल किया गया कि अब विपक्षी गठबंधन के नेता भी यह मान चुके हैं कि राहुल गांधी ही उनके पीएम फेस होंगे। उसके बाद इसका जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि - राहुल गांधी को पहले बालिग़ बनना चाहिए। पिछले 50 साल से तो वो इसी में लगे हुए कि वो बालिग़ बने सके। उनकी मां भी उनको बालिग़ बनाने में जुटी हुई है।
इसके अलावा गिरिराज सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तुलना सरदार पटेल से करते हुए कहा कि- अमित शाह की तुलना करें तो सरदार पटेल से करें। ये ऐसे व्यक्ति हैं जिनसे सारे विपक्ष में खलबली मचा हुआ है। कांग्रेस हमास का समर्थन कर रही है। ऐसे में जो लोग कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को वोट देना चाहते हैं। वे आतंकवादी संगठन हमास को साथ देने वाले होंगे।
वहीं, I.N.D.I.A. गठबंधन में सीएम नीतीश की कांग्रेस से नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह से स्वार्थी लोगों का गठबंधन है। नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक नहीं बनाया गया तो उन्हें बिरनी काटे हुए है। इसके बाद भी अगर अब ये लोग उन्हें ये पद नहीं देंगे तो जैसे वो सभी को जोड़े हैं वैसे ही तोड़ भी देंगे।
नीतीश कुमार को भाजपा को कहने में लगे हुए हैं। रूठे-रूठे सनम तुझे मनाऊं कैसे। लेकिन, अब उनके लिए बीजेपी के कार्यकर्ता तक का का दरवाजा बंद है। नीतीश कुमार लालू यादव के पास जाकर कहते हैं ज्यादा तंग कीजिए बड़का भैया तब मैं मायके चली जाउंगा। लेकिन, अब मायका वाला भी उनको साथ रखने के लिए तैयार नहीं है।