Hindi News / news / पूर्व मुखिया ने अपने 2 बेटों पर हथौड़े से किया हमला, हालत नाजुक

पूर्व मुखिया ने अपने 2 बेटों पर हथौड़े से किया हमला, हालत नाजुक

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 05, 2019, 12:55:27 PM

पूर्व मुखिया ने अपने 2 बेटों पर हथौड़े से किया हमला, हालत नाजुक

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय के भगवानपुर के बदीया से आ रही है जहां पिता के अवैध संबंध का विरोध करना दो बेटों को भारी पड़ा है. पिता ने अपने दोनो बेटों पर हथौड़ा से हमला बोल दिया, जिसमें दोनों बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया का अवैध संबंध गांव के ही एक महिला के साथ चल रहा था. जिसका आए दिन घर में दोनों बेटे विरोध करते थे. इसी बात को लेकर गुरूवार को भी पूर्व मुखिया और दोनों बेटे के बीच बहस होने लगी, तभी गुस्साए पूर्व मुखिया ने दोनों बेटे पर हथौड़ा से हमला कर दिया. जिसमें दोनों बेटे गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद से पूर्व मुखिया मौके से फरार हो गया. वहीं घायल बेटों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट