Hindi News / news / सोनभद्र हत्याकांड : योगी सरकार ने प्रियंका का काफिला रोका, हिरासत में ली...

सोनभद्र हत्याकांड : योगी सरकार ने प्रियंका का काफिला रोका, हिरासत में ली गईं

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 19, 2019, 4:47:04 PM

सोनभद्र हत्याकांड : योगी सरकार ने प्रियंका का काफिला रोका, हिरासत में ली गईं

- फ़ोटो

DESK : सोनभद्र हत्याकांड को लेकर चौतरफा आलोचना झेल रही योगी सरकार की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मुलाकात करने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बीच सड़क धरने पर बैठ गईं. जिसके बाद प्रियंका गांधी के काफिले को नारायणपुर पुलिस स्टेशन के पास रोक कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. https://www.youtube.com/watch?v=BxiG6rcFyMs यूपी में कांग्रेस की कमान पूरी तरह से संभाल रही प्रियंका गांधी सोनभद्र के दौरे पर जा रही हैं। प्रियंका गांधी ने वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर सोनभद्र की घटना में घायलों से मुलाकात की थी लेकिन सोनभद्र पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने उनका काफिला रोक दिया। योगी सरकार के इस रवैए से नाराज प्रियंका बीच सड़क ही धरने पर बैठ गई हैं। प्रियंका गांधी उस गांव में जा रही थी जहां हत्याकांड को अंजाम दिया गया। प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर पूरे मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाया है।