Bihar News: बाढ़-सिंचाई के लिए बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात, 11,500 करोड़ की मदद का ऐलान BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन
23-Sep-2024 05:49 PM
By First Bihar
PATNA: भागलपुर के रहने वाले प्रेमी-युगल ने पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र के गांधी नगर में मकान रेंट पर लिया था। मकान मालिक को बताया कि वो दोनों भाई-बहन हैं। पटना में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने भागलपुर से आए हैं। मकान मालिक ने दोनों की बातों पर विश्वास कर कमरा रेंट पर दे दिया। जिसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे लेकिन किसी को इस बात की भनक नहीं लगी।
कहते हैं ना कि सच छिपाने से नहीं छिपता। दोनों के संबंध की जानकारी लोगों को तब हुई जब लड़के ने अपनी प्रेमिका के सामने ही सुसाइड कर लिया। पंखे से लटकर उसने अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि दोनों पिछले 6 महीने से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन मकान मालिक को बताया था कि दोनों भाई बहन है। युवक नशेड़ी था और उसकी प्रेमिका अक्सर नशा करने से रोका करती थी लेकिन वो नशा करने से बाज नहीं आ रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था।
मृतक की पहचान भागलपुर निवासी 32 वर्षीय प्रदुमन के रूप में हुई है। वही प्रेमिका की पहचान 28 वर्षीय अंजली के तौर पर हुई है वो भी भागलपुर की ही रहने वाली है। अंजली ने बताया कि दोनों पटना में जॉब करते थे। दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों कुछ दिन बाद ही शादी करने वाले थे। प्रेमी को नशे की लत लगी हुई थी। वो अक्सर नशा करता था। अंजली उसे नशा नहीं करने की बात कहती थी लेकिन उसकी बातों को वो अनसुना कर देता था। इसी बात को लेकर एक बार नहीं कई बार झगड़ा हो चुका है।
इस बार भी नशा छोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद प्रदुमन कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर गले में फंदा डालकर पंखे से लटक गया। जब अंजली ने उसे आवाज दिया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जिससे वो काफी घबरा गयी। दरवाजा बंद रहने पर उसने खिड़की से देखा प्रदुमन पंखे से लटका हुआ है।
अंजली ने तुरंत इस घटना की सूचना अगमकुआं थाने को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पंखे से लटके शव को नीचे उतारा। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा। वही घटना के संबंध में प्रेमिका अंजली से पूछताछ की। पुलिस ने इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। पुलिस मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है।