1st Bihar Published by: RAKESH KUMAR Updated Apr 10, 2026, 9:22:14 PM
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल - फ़ोटो Reporter
Bihar News: बिहार के दानापुर मंडल के अंतर्गत आने वाले आरा जंक्शन से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं। राजस्व के मामले में यह पटना जंक्शन के बाद दूसरे स्थान पर है। आरा जंक्शन पर तैनात एक गालीबाज टीटीई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, आरा स्टेशन परिसर के पोर्टिको के पास एक टीटीई द्वारा यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीटीई यात्रियों से बहस के दौरान अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहा है। यह पूरा वाक्या आरपीएफ जवानों की मौजूदगी में हुआ है।
आरा जंक्शन पर टीटी का दुर्व्यवहार, गाली देते वीडियो वायरल।
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) April 10, 2026
रेलवे स्टेशन परिसर के पोर्टिको के पास टीटी कुंदन कुमार का यात्रियों से अभद्र व्यवहार करते वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि तबादला होने के बावजूद वह पिछले एक वर्ष से आरा जंक्शन पर तैनात है।#Ara #BiharNews #Railway… pic.twitter.com/RoX6UJEiEf
यात्रियों का आरोप है कि टीटीई कुंदन कुमार का तबादला होने के बावजूद वह पिछले एक वर्ष से आरा जंक्शन पर ही कार्यरत है और पहले भी इस तरह के व्यवहार को लेकर चर्चा में रहा है। वीडियो सामने आने के बाद दानापुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिल चुकी है।
उन्होंने कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों का कहना है कि टीटीई अक्सर उनके साथ दुर्व्यवहार करता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
रिपोर्ट- राकेश कुमार, आरा