Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर की पिटाई कर लोकतंत्र पर हमला किया: मुकेश सहनी Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर की पिटाई कर लोकतंत्र पर हमला किया: मुकेश सहनी PM Modi Bihar Visit : बिहार जब भी आगे बढता है तो RJD और कांग्रेस वाले करते हैं आलोचना,बोले मोदी -घुसपैठियों को बचाने के लिए तेजस्वी और राहुल कर रहे यात्रा Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया NITISH KUMAR : PM मोदी के सामने बोले नीतीश कुमार - हमारे पार्टी के एक लोग RJD के साथ जबरदस्ती साथ ले गए,यहीं बैठे हैं ...लेकिन अब ऐसा नहीं होगा PM Modi Bihar Visit : पूर्णिया एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बिहार को मिली बड़ी सौगात Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप BSEB STET : बिहार STET को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, अब इस दिन से भरें फॉर्म; देखें रिवाइज्ड शेड्यूल
18-Aug-2022 03:53 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: बहेड़ी प्रखंड के एक गांव के एक प्रेमी युगल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लड़की कह रही है कि वे दोनों बालिग हैं। उसने लड़के को भगाया है और दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। इसमें मेरे ससुरालवालों का कोई कसुर नहीं है।
शादी का सर्टिफिकेट दिखाते हुए लड़की ने कहा कि परिवार वालों ने मेरे अपहरण का झूठा केस दर्ज कराया है जबकि ऐसी कोई बात नहीं है मैं अपनी मर्जी से आई हूं और अब तो हम दोनों ने शादी कर ली है। अपने परिजनों से जान की सुरक्षा की गुहार लगा रही लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार लड़की सामान्य जाति की है जबकि लड़का अनुसूचित जाति का है। इस वजह से लड़की के परिजन इस शादी से नाराज हैं। लड़की ने कहा कि उसके परिजनों ने बहेड़ी थाना में उसके पति राज कुमार दास और उनके परिजनों पर अपहरण का झूठा मामला दर्ज करवाया है।
लड़की ने पुलिस की दबिश से डर कर कोर्ट में उपस्थित होकर 164 का ब्यान दर्ज कर लड़का के साथ ही रहने की बात कही। कोर्ट ने जब लड़की को बालिग पाया तो लड़का-लड़की की शादी वैध करार देते हुए लड़की को अपनी इच्छानुसार लड़का के पास जाने की इजाजत दे दी।
लड़की और उसका पति राज कुमार दास ने अब प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। धमकी से तंग आकर लड़के के परिजन गांव छोड़ कर भागे हुए है। सोशल मीडिया पर पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है। हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।