1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 19, 2019, 5:51:57 PM
- फ़ोटो
ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है आरा से जहां पत्रकार के साथ सरेआम गुंडागर्दी कर पिटाई करने वाले पुलिसकर्मी को भोजपुर एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. पीरो डीएसपी अशोक आज़ाद के गार्ड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने की है. घटना के बाद से पुलिस वालों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा हो रहा था. पूरी घटना भोजपुर जिले के पीरो थाना इलाके की है. जहां पीरो डीएसपी अशोक आज़ाद के गार्ड के ऊपर एक निजी अख़बार के पत्रकार को पीटने का गंभीर आरोप लगा है. पीड़ित पत्रकार संतोष कुमार ने बताया कि खाकी की तैस में आकर पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के गार्ड ने उनकी पिटाई की है. इसी मामले में भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने आरोपी पुलिस वाले को निलंबित करने का बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि इस घटना से नाराज पत्रकारों ने आरा-सासाराम मेन रोड को लोहिया चौक के पास जाम कर दिया था. पत्रकार पुलिस की इस रवैये से काफी नाराज थें. सड़क पर उतरकर जर्नलिस्ट पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थें. उनकी मांग थी कि आरोपी पुलिस वाले के ऊपर फौरन कार्रवाई की जाये. जिसके बाद भोजपुर के एसपी ने यह कड़ा कदम उठाया. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट