Hindi News / news / मधुबनी में अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस ने बरामद किए तीन देसी बम,...

मधुबनी में अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस ने बरामद किए तीन देसी बम, बुधवार को हुई थी पूर्व जिला पार्षद की हत्या

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 29, 2019, 2:54:48 PM

मधुबनी में अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस ने बरामद किए तीन देसी बम, बुधवार को हुई थी पूर्व जिला पार्षद की हत्या

- फ़ोटो

MADHUBANI: मधुबनी में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है. बुधवार को पूर्व जिला पार्षद सत्तन झा की हत्या के बाद गुरुवार को पुलिस ने जिले के गोबराही गांव से तीन देसी बम बरामद किया है. पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर इन बमों को डिफ्यूज कर दिया नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी. पुलिस ने बम मिलने के बाद इलाके की जांच की जहां पुलिस ने एक शख्स के बैग से कारतूस भी बरामद किया. बता दें कि बुधवार को रात बेखौफ अपराधियों ने पूर्व जिला पार्षद सत्तन झा की गोली मारकर हत्या कर दी जब वो अपने गांव लौट रहे थे. मधुबनी से अभिषेक की रिपोर्ट