ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: राजद का नया चुनावी दांव, युवाओं पर फोकस, कट सकते हैं कई उम्रदराज नेताओं के टिकट ! Bihar Crime News: बिहार में युवती की गला रेतकर हत्या, माँ घायल.. Success Story: कम हाइट और ऊंचे हौसले! पहली कोशिश में UPSC पास कर बनीं IAS अधिकारी, जानिए... आरती डोगरा की प्रेरक कहानी Bhagalpur News: भागलपुर में इस फ्लाईओवर का अब तेजी से होगा निर्माण, रेलवे ने जारी की NOC Bihar News: बिहार में यहाँ ₹101 करोड़ खर्च कर होगा सड़क निर्माण, टेंडर जारी Road Accident: गयाजी जा रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, ट्रक से भिड़ंत में एक की मौत; कई घायल BIHAR NEWS : गांधी मैदान थाना उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पटना पुलिस ने मुंबई से पकड़ा, पूछताक्ष जारी Bihar News: बिहार चुनाव से पहले DM-SP बढ़ गई जिम्मेदारी, हर जिले के संवेदनशील इलाकों की पहचान में जुटा प्रशासन Patna News: गांधी मैदान में रावण वध के लिए सुरक्षा टाइट, 128 सीसीटीवी और 13 वाच टावर से होगी निगरानी Bihar News: तेजस्वी यादव समेत चार नेताओं पर FIR, "माई-बहिन मान योजना" के नाम पर महिलाओं से ठगी का आरोप

PM मोदी का झारखंड दौरा: बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कई बड़े कार्यक्रम; मिनट टू मिनट शेड्यूल जारी

PM मोदी का झारखंड दौरा: बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कई बड़े कार्यक्रम; मिनट टू मिनट शेड्यूल जारी

12-Nov-2023 02:20 PM

By First Bihar

RANCHI : पीएम नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की तैयारी अंतिम चरण में है। पीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी तय हो गया है। वहीं  एसपीजी की टीम ने खूंटी पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से भी कार्यक्रम को लेकर खास तैयारी की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को उलिहातू के बिरसा ओड़ा पहुंचेंगे और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी बिरसा मुंडा के वंशजों से भी मुलाकात करेंगे।


खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने बताया कि खूंटी में दो अलग-अलग स्थानों में पीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उलिहातू में अल्पावधि का कार्यक्रम तय है। 

 इसके पश्चात खूंटी के बिरसा कॉलेज फुटबॉल स्टेडियम में आम सभा का आयोजन किया जाएगा। आम सभा में खूंटी जिला समेत राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री को सुनने पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसके साथ ही कॉलेज के फुटबॉल ग्राउंड में विशाल हैंगर का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यक्रम में 25-30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी 15 नवंबर 2023 की सुबह 8:30 बजे दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरेंगे और सुबह 10:00 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से 10:20 बजे हेलिकॉप्टर से उलिहातू के लिए उड़ान भरेंगे। उलिहातू में 10:20 से 10:35 बजे के बीच पीएम भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक आवास में उनके परिजनों से भी मिलेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 11 बजे हेलिकॉप्टर से खूंटी के लिए रवाना होंगे।  


वहीं, 11:10 बजे खूंटी में उतरने के बाद ट्राइबल कलाकारों द्वारा पीएम का स्वागत किया जाएगा। वहां पर पीएम ट्राइबल प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। इसके बाद 11:30 बजे झंडा दिखाकर विकसित भारत यात्रा को रवाना करेंगे। इसके बाद जनजातीय मंत्री का भाषण होगा। 11: 45 से पीवीटीजी मिशन और पोर्टल लांच पर शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित की जाएगी। वहीं 11: 50 बजे बटन दबा कर कई योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। 11:55 बजे सीएम का भाषण और दोपहर 12 बजे पीएम का भाषण होगा। 12:30 बजे पीएम रांची के लिए उड़ान भरेंगे और  पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 


आपको बताते चलें कि, हर वर्ष उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कोई ना कोई माननीय आते रहे हैं। इस वर्ष भी उसी तरीके से कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। बड़े स्तर पर कार्यक्रम होने से जनसहभागिता भी बढ़ेगी। पीएम का आगमन ना केवल जिला और राज्य के लिए, बल्कि देश के लिए भी गौरवमयी याद बनेगी। उसी स्तर पर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।