ब्रेकिंग न्यूज़

Ajit Doval: भारत के बदले के बाद कांपने लगा पाकिस्तान, अजित डोवाल को फोन लगाकर इस शख्स ने मांगी रहम की भीख? Bihar weather update: बिहार में मौसम का बदला मिजाज...अगले 3 घंटे में 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 10 से 16 मई तक हीट वेव का कहर IPL 2025: लीग से बाहर हुआ RCB का यह चैंपियन खिलाड़ी, प्लेऑफ्स से ठीक पहले मुश्किल में पड़ी टीम SAHARSA: 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी प्रिंस गिरफ्तार, STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में अपराधी बेलगाम: घर में घुसकर 2 साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या ऑपरेशन सिंदूर पर बोले प्रशांत किशोर, कहा..भारतीय सेना को मेरा सलाम..विशेषज्ञों को अपना काम करने दीजिए ARRAH: जिले के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद से मिले अजय सिंह, भोजपुर के विकास को लेकर हुई चर्चा BIHAR: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर जमुई में भव्य कार्यक्रम, विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा..पीएम मोदी के वादे को सेना ने किया पूरा पटना में बिना नंबर की थार से विदेशी हथियार बरामद, अपराधियों की साजिश नाकाम Bihar News: बिहार के सरकारी तालाबों को मिलेगी विशिष्ट पहचान, जलनिकायों को मिलेगा नया आयाम

पियवा से पहिले हमार रहलू', वरमाला के बाद बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई दुल्हन; जानिए क्या है पूरा मामला

पियवा से पहिले हमार रहलू', वरमाला के बाद बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई दुल्हन; जानिए क्या है पूरा मामला

29-Nov-2023 11:36 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबो - गरीब कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। ऐसे में बिहार में लोग भोजपुरी गानों का भी काफी शोक रखते हैं और इन्हीं   गानों के बोल सच होता नजर आता है। भोजपुरी एल्बम में एक गाना है 'पियवा से पहिले हमार रहलू'  इस गाने का सही हिंदी अर्थ देखें तो हम कह सकते हैं कि एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को कह रहा हो की तुम अपने पति से पहले मेरी थी। अब यह गाना उस समय सही होता नजर आया जब एक दुल्हन स्टेज पर वरमाला होने के बाद  अपने लवर के साथ फरार हो गई। 


दरअसल, पियवा से पहिले हमार रहलू यह भोजपुरी गाना आज सच साबित हो गया है। भागलपुर जिले में एक दुल्हन वरमाला के बाद अपने प्रेमी संग फरार हो गई। उसके बाद मंडप में बवाल शुरू हो गया है। बरातियों को बेरंग होकर वापस लौटना पड़ा। यहां तक कि लड़का पक्ष लड़की पक्षों पर मुकदमा करने तक की बात करने लगे। यह मामला वनगांव खिरीडांर गांव का बताया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि ,वनगांव खिरीडांर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद साह के चौथी पुत्री वंदना कुमारी की शादी कजरैली, प्राणपुर गांव के स्व पद्दू साह के कनिष्ठ पुत्र प्रकाश कुमार के साथ तय हुई थी। सोमवार रात्रि को लड़की वाले धूमधाम से शादी की तैयारी में थे। लड़के वाले गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से बरात सजाकर वनगांव पहुंचे। बरातियों का अच्छे से स्वागत भी किया गया। मंच पर वरमाला का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


वहीं, सभी लोगों को भोजन कराकर मंडप में वर एवं वधु के सात फेरों की तैयारी चल रही थी। लेकिन शादी की रश्म शुरू होने के पूर्व दुल्हन गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब लड़की नहीं मिली तो लड़के वाले को शंका हुई। लड़के वाले को भनक लग गई कि लड़की किसी प्रेमी संग फरार हो गई है। उसके बाद वधु पक्ष काफी सदमे में है और लड़की की खोजबीन कर रहे हैं। इस बात की चर्चा इलाके में जोरों पर है। बताया जाता है कि वर एवं वधु में फोन पर सोमवार रात्रि बात भी हुई थी, जिसमें लड़का ने लड़की को कहां था कि जल्द उनके दरवाजे पर बारात लेकर आ रहे हैं।