ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police News: बिहार के इस जिले में थानेदारों का तबादला, इन नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Bihar News: जब मन करे निकल जाइए सिंगापुर-बैंकॉक जैसे देशों की यात्रा पर, बिहार से कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को मिली मंजूरी.. BIHAR ELECTION : सूर्यगढ़ा में ललन सिंह की हुंकार, मैं गारंटी देता हूं, डरने की जरूरत नहीं EBC का कोई नहीं कर सकता बाल बांका, कुछ लोग के दबाने की मंशा नहीं होगी कामयाब Bihar News: बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, इन 7 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे लग्जरी रेल कोच रेस्टोरेंट, महाराजा एक्सप्रेस जैसा होगा अनुभव Bihar News: बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, इन 7 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे लग्जरी रेल कोच रेस्टोरेंट, महाराजा एक्सप्रेस जैसा होगा अनुभव BIHAR NEWS : बिहार में नहीं थम रहा अपराध ! डकैतों ने परिवार को बंधक बना लाखों लूटा, जांच में जुटी पुलिस Bihar Crime News: बिहार में स्कूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल BIHAR NEWS : पिता से कहासुनी के बाद दर्दनाक घटना, नारियल बेचने वाले युवक ने उठाया खौफनाक कदम Tejashwi Yadav on Bihar Band : Tejashwi Yadav on Bihar Band: तेजस्वी यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘गुंडई के बावजूद एक वार्ड तक बंद नहीं करा पाए’ CBSE 2026 Board Exams : इन छात्रों के लिए 'परीक्षा संगम पोर्टल' पर विशेष रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानिए क्या है CBSE का नया रूल

पिता को आत्मसमर्पण के लिए बेटी ने लिखी थी चिट्ठी, बेटी की बात से प्रभावित होकर 10 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

पिता को आत्मसमर्पण के लिए बेटी ने लिखी थी चिट्ठी, बेटी की बात से प्रभावित होकर 10 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

02-Mar-2022 03:24 PM

By

JHARKHAND: 10 लाख का इनामी नक्सली सुरेश सिंह मुंडा और 2 लाख का इनामी नक्सली लोदरा लोहरा ने सरेंडर कर दिया है। कोल्हान और पोड़ाहाट में दोनों सक्रिय थे। बेटी की अपील पर 10 लाख के इनामी सुरेश सिंह मुंडा ने आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया। जोनल आईजी कार्यालय में दोनों ने सरेंडर किया। इस मौके पर IG अभियान एवी होमकर, CRPF IG राजीव कुमार, जोनल IG पंकज कंबोज, STF DIG अनूप बिरथरे और चाईबासा SP अजय लिंडा भी मौजूद रहे।


माओवादी जोनल कमांडर बुंडू के बारूहातू निवासी सुरेश सिंह मुंडा उर्फ श्रीपति मुंडा पर 10 लाख का इनाम सरकार ने रखा था। बेटी की अपील पर उसने आत्मसर्मपण करने का फैसला लिया। वही एरिया कमांडर खूंटी के कोचांग टोला निवासी लोदरो लोहरा उर्फ सुभाष ने भी सरेंडर कर दिया। लोदरो लोहरा भी 2 लाख का इनामी है। 


दोनों संगठन के केंद्रीय कमेटी सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर जी की टीम में सक्रिय रहे थे। पुलिस की दबिश और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए दोनों ने सरेंडर किया। इस मौके पर सुरेश मुंडा की 14 साल की बच्ची भी मौजूद थी।


 सुरेश मुंडा की बेटी ने बताया कि मां की मौत के बाद वह रिश्तेदार के यहां रह रही है उसने अपने पिता को कई साल बाद देखा है। उसने ही अपने पिता को आत्मसमर्पण करने के लिए चिट्ठी लिखी थी। जिससे प्रभावित होकर उनके पिता ने सरेंडर किया। 


सुरेश मुंडा पर रांची और चाईबासा समेत कई थानों में 67 केस दर्ज हैं। वहीं लोदरो लोहरा पर खूंटी व चाईबासा जिले में कुल 54 केस दर्ज हैं। सरेंडर नीति के तहत आर्थिक सहायता, सुरक्षा व वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था की जायेगी। दोनों को दर्ज मामलों में न्यायिक प्रक्रिया से गुजरना होगा।