ब्रेकिंग न्यूज़

Air Marshal AK Bharti: कौन हैं एयर मार्शल एके भारती, जिन्होंने पाकिस्तान को सुनाई रामचरित मानस की चौपाई? जानिए.. Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Life Style: अच्छे काम पर जाते वक्त क्यों खिलाया जाता है दही-चीनी? धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक वजह भी जान लीजिए.. Bihar News: निगरानी ने सार्वजनिक की बिहार के दागी अफसरों की जानकारी, सरकार को भेजी रिपोर्ट Bihar News: निगरानी ने सार्वजनिक की बिहार के दागी अफसरों की जानकारी, सरकार को भेजी रिपोर्ट शादी में बारातियों ने छोड़ा पटाखा दूल्हे राजा को मिली सजा, FIR दर्ज, सेना के खिलाफ वीडियो वायरल करने वाला क्लर्क भी गिरफ्तार Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर Success Story: सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी IAS अधिकारी, कठिन संघर्ष कर हासिल की सफलता; जानिए.. कैसे लिख दी सक्सेस स्टोरी Bihar News: कोर्ट परिसर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, वकीलों की मौजूदगी में धूमधाम से हुई शादी; दिलचस्प है लव स्टोरी

पिता की जयंती से पहले पुत्र का निधन: राष्ट्रकवि दिनकर के बेटे केदारनाथ सिंह का निधन, CM नीतीश कुमार ने जताया दुःख

पिता की जयंती से पहले पुत्र का निधन: राष्ट्रकवि दिनकर के बेटे केदारनाथ सिंह का निधन, CM नीतीश कुमार ने जताया दुःख

23-Sep-2023 10:32 AM

By First Bihar

PATNA : पूरा देश आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मना रहा है। दिनकर की आज 116वीं जयंती है। इनका जन्म 23 सितंबर 1908 को हुआ थ। इस मौके पर देश के तमाम बड़े से छोटे राजनेता और साहित्य प्रेमी दिनकर को याद कर उनकी कविताओं का श्रवण कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब जो एक खबर निकलकर सामने आए हैं उसके मुताबिक रामधारी सिंह दिनकर के बड़े पुत्र केदारनाथ सिंह का निधन हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के बड़े बेटे केदारनाथ सिंह का निधन शुक्रवार को नई दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया। वे 90 वर्ष के थे। विगत ढाई माह से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। केदारनाथ सिंह के पुत्र ऋतिक मुंबई में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी कल्पना सिंह ही उनके साथ पटना में रहती थीं। वह भी अब अकेली रह गईं।


मालूम हो कि, केदारनाथ सिंह दो भाइयों में बड़े थे। केदारनाथ सिंह के छोटे भाई रामसेवक सिंह की मौत पि‍ताा दिनकर जी के जीवित रहते ही हो गई थी। केदारनाथ सिंह का विशेष लगाव अपनी जन्मभूमि सिमरिया से था। वो दिनकर जयंती एवं पुण्यतिथि पर सिमरिया पत्नी के साथ आते थे और लोगों से मिलते थे। सिमरिया आगमन पर दिनकर जयंती पर लोगों के बीच जलेबी बांटते थे। ऐसे में अब पिता की जंयती से ठीक पहले उनका निधन हो गया। 


उधर, केदारनाथ सिंह  के निधन पर बिहार से सीएम नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना जताई है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि - केदारनाथ सिंह का अपनी जन्म भूमि सिमरिया से विशेष लगाव था वह एक साहित्यकार थे उनके कई काव्य संग्रह प्रकाशित है जिनमें आंका सूरज बांका सूरज चर्चित है उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।