1st Bihar Published by: Updated Sep 30, 2019, 5:53:30 PM
- फ़ोटो
PATNA : पटना सहित बिहार में आपदा के हालात को देखते हुए पटना यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। 1 अक्टूबर को पटना यूनिवर्सिटी का फाउंडेशन डे मनाया जाना था इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
राजधानी में आपदा की स्थिति को देखते हुए कुलपति रास बिहारी सिंह ने सभी कार्यक्रम स्थगित करने का आदेश दिया है। साथ ही साथ पटना यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी क्लासेस को भी कैंसिल कर दिया है।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आदेश दिया है कि अगले हफ्ते तक ना तो विश्वविद्यालय में पढ़ाई होगी और ना ही कोई अन्य कार्यक्रम। हालात सुधरने के बाद ही यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से नया आदेश जारी किया जाएगा।