मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा Bihar Crime News: अंशु हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल CISCE ISC ICSE Board Result 2025: 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इस तरह से करें चेक Mob Lynching: “पाकिस्तान जिंदाबाद” बोलने पर युवक की हत्या, 15 गिरफ्तार घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: पति ने पत्नी का सिर मुंडवाया, गाली-गलौज और धमकी के बाद FIR दर्ज Bihar News: बिहार के इस जिले में खुदाई के दौरान मिली अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति, दर्शन के लिए जमा हुई लोगों की भीड़ चारधाम यात्रा 2025: पहलगाम हमले के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा के कड़े प्रबंध, 6000 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल की तैनाती राज्य में ‘स्वच्छ बिहार’ पोर्टल लॉन्च, स्वच्छता और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम Czech Princess's Lost Ring: राजकुमारी की 22 लाख की अंगूठी खोई तो 2 दिन में ढूंढ कर निकाला, ठुकराए इनाम के 5 लाख रुपए
22-Apr-2023 07:30 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में 2016 अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार में शराब पीना और शराब बेचना दोनों की मनाही है। ऐसा करने पर पकड़े जाने पर सजा का प्रावधान हैं। यह सब जानते हुए भी लोग शराब पीते हैं और इसकी अवैध तस्करी भी करते हैं। पुलिसिया कार्रवाई में आए दिन इस तरह का मामला सामने आता है। लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ इलाके का है जहां कुछ लोग चोरी छिपे एक कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे।
लोगों ने शराब के साथ-साथ शबाब का भी इंतजाम कर रखा था। 5 डांसरों को इस शराब पार्टी में बुलाया गया था। भोजपुरी गानों पर बार डांसर ठुमका लगा रही थी और वहां बैठे लोग जाम छलका रहे थे। लेकिन तभी इस शराब पार्टी की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। फिर क्या था आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला दारू पी रहे लोग पुलिस को देखते ही भागने लगे।
हालांकि पुलिस ने इस दौरान दो युवकों को मौके से दबोच लिया जो शराब के नशे में धुत था। जिस वक्त पुलिस पहुंची उस समय ये लोग डांसरों के साथ बंद कमरे में जबरदस्ती कर रहे थे। पुलिस ने 5 डांसरों को पहले इन शराबियों के चंगुल से छुड़ाया फिर दो युवकों को गिरफ्तार किया। बाकि लोग पुलिस को देखते ही नौ दो ग्यारह हो गये।
जिसके बाद पांचों लड़कियों को उनके घर भेजा गया। वही छेड़खानी और शराब पीने के मामले में दोनों युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया। दोनों युवकों की पहचान नौबतपुर निवासी विश्वकर्मा और पुरुषोत्तम के लिए रूप में हुई है। पुलिस की माने तो बर्थडे पार्टी के नाम पर शराब पार्टी करने के लिए 5-5 हजार रूपये में 5 नर्तकियों को डांस करने के लिए लाया गया था। ये लड़कियां बाहर की रहने वाली है।
जो स्टेज शो में डांस करती है। इन्हें फुलवारीशरीफ स्थित एक घर में बंद कर शराब पार्टी कुछ लोग कर रहे थे। भोजपुरी गाने पर लोग डांसरों के साथ थिरक भी रहे थे। धीरे-धीरे नशा बढ़ता गया और लोग बहकने लगे। पहले तो डांसरों का हाथ पकड़ लिया और जब लड़कियों ने विरोध किया तो लोग जबरदस्ती करने लगे। लेकिन तभी सही समय पर पुलिस पहुंच गयी।
जिसके बाद शराबियों के हाथों इन लड़कियों को छुड़ाया। पुलिस ने दो युवकों को शराब के नशे में मौके से दबोचा। हालांकि अन्य लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गये। इलाके में पुलिस को देख आस-पास के लोग भी हैरान रह गये। लोगों ने देखा कि पांच लड़कियों और दो युवकों को पुलिस जिप्सी में बैठाकर ले जा रही है। लोगों को यह समझते देर ना लगी कि मामला गड़बड़ है। लोगों के बीच अब इस रेड की चर्चा खूब हो रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।