1st Bihar Published by: Updated Sep 27, 2019, 6:40:35 PM
- फ़ोटो
PATNA : पटना नगर निगम से इस वक़्त की ताजा खबर सामने आ रही है जहां लंबे अरसे से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है। नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों ने काम पर लौटने का फैसला किया है।
नगर निगम आयुक्त के तरफ से सफाई कर्मियों को यह भरोसा दिया गया है कि हफ्ते भर के अंदर उनके बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। आपको बता दें कि सफाई कर्मियों को पिछले 5 महीने से भुगतान नहीं किया गया था जिसके बाद वह हड़ताल पर चले गए थे।
दुर्गा पूजा के पहले सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होने से नगर निगम प्रशासन ने राहत की सांस ली है। निगम प्रशासन के लिए सफाई कर्मियों की हड़ताल बड़ी चुनौती बनी हुई थी। राजधानी में नवरात्र के दौरान साफ-सफाई कैसे सुनिश्चित होगी इसको लेकर निगम परेशान था।