1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Sep 27, 2019, 3:22:05 PM
- फ़ोटो
PATNA: त्योहार के बाद भी पटना नगर निगम की और से वेतन नहीं दिया गया है. जिसके कारण नाराज चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया.
बताया जा रहा है कि बांकीपुर अंचल के कंकड़बाग नगर निगम कार्यालय के मेन गेट पर कर्मचारियों ने आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया है. कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम के द्वारा आज वेतन भुगतान किया जाना था. जब इस बारे में एक महिला कर्मचारी ने अपने सीनियर कर्मचारी से बात कि तो उल्टा सीधा जवाब मिला.
महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि कर्मचारी ने महीने से कम वेतन भुगतान की जानकारी दी. बस क्या था इसी बात पर कर्मचारियों का गुस्सा भड़क उठा और कार्य बहिष्कार के साथ कर्मचारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया.