1st Bihar Published by: Updated Sep 28, 2019, 2:16:21 PM
- फ़ोटो
PATNA : लगातार हो रही बारिश ने पटना में हालात बेकाबू कर दिए हैं. पटना के एनएमसीएच को खाली कराया गया है. एनएमसीएच में इलाज करा रहे रोगियों को अस्पताल से निकाला जा रहा है.
एनएमसीएच में मरीजों के बेड तक पानी पहुंच चुका है. हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि अस्पताल में रोगियों का इलाज कर पाना संभव नहीं है.
एनएमसीएच प्रबंधन आज सुबह तक यह मानकर चल रहा था स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी. लेकिन दोपहर होते होते हालात बिगड़ने के बाद मरीजों को अस्पताल से बाहर किया जा रहा है.