सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
10-Jun-2024 03:07 PM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद है। बदमाशों ने जेठूली में ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जेठूली में दो पक्षों में जमकर गोलीबारी की है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुँची हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही मामले को शांत करवाने में लगी हुई। इसके साथ ही आस -पास के लोगों से इस मामले में अधिक जानकारी भी ली जा रही है।
बताया जा रहा है कि, नदी थाना क्षेत्र के जेठूली में दो पक्षों की तरफ से जमकर गोलीबारी हुई।गोलीबारी के बाद से पूरा इलाका सहमा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों में डर व्याप्त हो गया है कि कहीं फिर से गोलीकांड को दोहराया ना जाये। फिलहाल गोलीबारी की सूचना के बाद से नदी थाना की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुँच गयी है और स्थिति को संभालने में लगी हुई है।
उधर, इस मामले में नदी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि जेठूली गोलीकांड पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर दोनों पक्षों की तरफ से गोलीबारी की ख़बर है। करीब आधा दर्जन राउंड गोलीबारी की खबर है। यहां पिछले साल जेठूली गोलीकांड में पार्किंग विवाद को लेकर पांच लोगों को गोली मार दी गयी थी जिसमे चार लोगो की मौत हो गयी थी। जिसके बाद आरोपी उमेश राय,मुखिया पति बच्चा राय सहित क़ई लोगो को इसमे नामजद किया गया था। फिलहाल बच्चा राय बेल होने के बाद बाहर आ चुका है। हालाकि इस घटना के बाद पीड़ित पक्षो ने आरोपी पक्षों के घर,कमिटी हॉल, गोदाम सहित क़ई गाड़ियों में आग लगा दी गयी थ।