Bihar Crime News: 45 वर्षीय की निर्मम हत्या से मची सनसनी, क्रूरता की सभी हदें पार Small Business Ideas: नौकरी की कमाई काफी नहीं? कम निवेश में शुरू करें ये शानदार बिजनेस US Attacks Iran: ईरान-इजरायल जंग में कूदा अमेरिका, 3 परमाणु साइट्स पर बरसाए बंकर बस्टर बम Tejas MK1A: भारतीय वायुसेना में जल्द शामिल होगा 'देशी राफेल', खूबी जान अमेरिकी वैज्ञानिक भी हुए हैरान INDvsENG: रुट ने तोड़ डाला सचिन का रिकॉर्ड, जयसूर्या भी छूटे पीछे Bihar News: रायगढ़ में बिहार के युवक ने समाप्त की जीवन लीला, व्यवसायी के घर करता था रसोइए का काम Bihar News: शराब तस्कर को 5 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना, विशेष अदालत का ऐतिहासिक फैसला Bihar Crime News: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 7 जख्मी Bihar Crime News: सिवान में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, हालत गंभीर Bihar Weather: आज इन जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, IMD की लोगों से सतर्क रहने की अपील
25-Aug-2024 07:41 PM
By First Bihar
PATNA: देश के प्राचीन एवं दुर्लभ मन्दिरों में से एक पटना सिटी के श्री चित्रगुप्त आदि मन्दिर प्रांगण में स्थित सभागार में मन्दिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आर.के सिन्हा द्वारा संचालित संगत पंगत की मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पटना सहित बिहार के कई जिलों से आये संगत पंगत के प्रतिनिधि शामिल हुए। संगत पंगत का संयोजन अरविंद सिन्हा ने किया। मंच पर मन्दिर प्रबन्ध समिति के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल कुमार श्रीवास्तव, संगत, संजय सिन्हा, नवीन सिन्हा, डा. सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, डा. प्रोफेसर युवराज देव प्रसाद, मंदिर समिति के प्रधान महासचिव सुदामा प्रसाद सिन्हा आदि मौजूद थे।
संगत पंगत की शुरुआत सर्वप्रथम श्री चित्रगुप्त आरती एवं वन्दना से हुई। भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती के साथ ही उनकी वन्दना में सैकड़ों कायस्थ परिवार के सदस्य शामिल हुए। आरती एवं वन्दना कार्यक्रम में काफी संख्या में संगत पंगत से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हुईं।
भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती एवं वन्दना के बाद राष्ट्रीय संयोजिका रत्ना सिन्हा के पति के निधन पर एक मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु सभी ने प्रार्थना की।
इस दौरान पटना सहित राज्य के कोने कोने से आये प्रमुख कायस्थ प्रतिनिधियों ने संगत पंगत के कार्यों पर प्रकाश डाला। संगत पंगत के संयोजक अरविंद सिन्हा ने संगत पंगत में आये प्रतिनिधियों को संबोधित करत्ते हुए कहा कि पूर्व सांसद डॉ. आरके सिन्हा के संगत पंगत अभियान से आज कायस्थ परिवार के सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को शिक्षा, चिकित्सा, व्यवसाय, शादी विवाह जैसे क्षेत्रों में बड़ी मदद मिल रही है।
उन्होंने कहा कि डॉ. आरके सिन्हा का यह अभियान आने वाले दिनों में कायस्थ समाज की प्रगति, विकास एवं आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनेगा और आने वाले दिनों में संगत पंगत चित्रांश परिवार की एकता और सामाजिक उत्थान की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा।
संगत पंगत को संबोधित करते हुए मन्दिर प्रबन्ध समिति के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगत पंगत के कुछ उद्देश्य हैं और यह उद्देश्य कायस्थ समाज को एक नई दिशा देने में लगा है। आज संगत पंगत के माध्यम से हजारों हजार कायस्थ परिवारों को लाभ मिला है और कायस्थ परिवार में मौजूद मेधा और प्रतिभा को आगे बढाने में संगत पंगत एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन कर उभरा है।
अरविंद सिन्हा ने दैनिक समर्पण पर भी जोड़ दिया गयाI सुदामा जी ने विस्तार से इसके बारे में जानकारी दीI सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायन की प्रस्तुति रवि सिन्हा और उर्वशी सिन्हा द्वारा दी गई।
पटना सीटी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चुने जाने पर संगत पंगत की तरफ से संजय सिन्हा को सम्मानित किया गया। सौरभ एवं संजय कुमार कार्यकारणी सदस्य चुने जाने पर उन्हें भी सम्मानित किया गया और नवीन कुमार सिन्हा वरीय अधिवक्ता को संघ के संरक्षक बनाए जाने पर उन्हें भी सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से रंजन वर्मा, अंजनी, अमिताभ, विजय कुमार सिंह, शशि शेखर, धीरज श्रीवास्तव, आनंद, सोनू उपस्थित थे।