ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar News: रायगढ़ में बिहार के युवक ने समाप्त की जीवन लीला, व्यवसायी के घर करता था रसोइए का काम

Bihar News: रायगढ़ में बिहार के ओम प्रकाश यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लोहा व्यवसायी के घर था रसोइया, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, जांच जारी।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ढिमरापुर में शनिवार को बिहार के एक 35 वर्षीय युवक ओम प्रकाश यादव ने अज्ञात कारणों से पंखे से गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। ओम प्रकाश बिहार के जामाखोर खरवासामी का निवासी था और पिछले तीन महीनों से रायगढ़ के लोहा व्यवसायी आयुष मित्तल के घर रसोइया के तौर पर काम कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश ने शुक्रवार रात तबीयत खराब होने की बात कहकर खाना बनाने से मना कर दिया था। शनिवार सुबह भी वह काम पर नहीं पहुंचा। सुबह करीब 10 बजे मित्तल परिवार के लोग उसे देखने स्टाफ क्वार्टर गए, जहां दरवाजा आधा बंद था। अंदर झांकने पर उन्होंने ओम प्रकाश को पंखे से लटका पाया। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा किया। डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है और मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे रायगढ़ पहुंच चुके हैं।


पुलिस ने आसपास के लोगों और मित्तल परिवार से पूछताछ शुरू की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। ओम प्रकाश के मोबाइल फोन और कॉल रिकॉर्ड्स की जांच भी की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी मानसिक या आर्थिक दबाव में था। 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें