ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Tejas MK1A: भारतीय वायुसेना में जल्द शामिल होगा 'देशी राफेल', खूबी जान अमेरिकी वैज्ञानिक भी हुए हैरान

Tejas MK1A: भारत का 4.5 पीढ़ी का फाइटर जेट, F-16 से भी बेहतर, राफेल को सीधी टक्कर। 2222 किमी/घंटा की गति, AESA रडार और BVR मिसाइलों से लैस।

Tejas MK1A
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Tejas MK1A: भारत का स्वदेशी तेजस MK1A फाइटर जेट, जिसे 'देसी राफेल' के नाम से जाना जा रहा है, जल्द ही भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने वाला है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित यह फाइटर जेट इतना तेज और उन्नत है कि अमेरिकी वैज्ञानिक भी इसकी क्षमता देखकर हैरान रह जाएंगे। यह जेट अमेरिकी F-16 और फ्रांसीसी राफेल जैसे विश्व स्तरीय लड़ाकू विमानों को टक्कर देने में सक्षम है।


हाल ही में चीन ने पाकिस्तान के साथ एक बड़ी डील की है, जिसके तहत वह 40 J-35 फाइटर जेट्स पाकिस्तान को बेचेगा। ऐसे में भारत के लिए अपनी सैन्य ताकत को तेजी से बढ़ाना जरूरी हो गया है। इस बीच, राहत की खबर यह है कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड जल्द ही तेजस MK1A फाइटर जेट की डिलीवरी शुरू कर सकता है।


दरअसल, भारतीय वायुसेना ने साल 2021 में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 83 तेजस MK1A विमानों का सौदा किया था। तब इस सौदे की कीमत 48,000 करोड़ रुपये थी। अब यह डील बढ़कर 97 तेजस MK1A फाइटर जेट्स की हो गई है, जिससे सौदे की कीमत 67,000 करोड़ रुपये हो चुकी है। इसी साल जुलाई में तेजस MK1A की फ्लाइट टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद ये जेट वायुसेना को सौंपे जाने शुरू हो जाएंगे।


तेजस MK1A में पुराने तेजस LCA के मुकाबले कई बड़े अपडेट्स किए गए हैं। यह 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान है और एक सुपरसोनिक फाइटर जेट है, जो 1.8 मैक की स्पीड से दौड़ता है। यानी यह 2222 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है। तेजस MK1A से बियॉन्ड विजुअल रेंज यानी BVR मिसाइल से अटैक किया जा सकता है। इसकी मदद से उस टारगेट को भी निशाना बनाया जा सकता है, जिसे पायलट नहीं देख पाता।


रिपोर्ट्स बताती हैं कि तेजस MK1A फाइटर जेट कुछ मायनों में अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमानों से भी बेहतर है। जैसे कि तेजस MK1A फाइटर जेट में एडवांस्ड AESA रडार सिस्टम लगा हुआ है। इसके अलावा, यह जेट दुश्मन के लिए आसानी से जाम नहीं किया जा सकता। इस जेट को दुश्मनों के लिए जाम करना आसान नहीं होगा। यह राफेल फाइटर जेट की टक्कर का लड़ाकू विमान है, क्योंकि दोनों ही 4.5 पीढ़ी के जेट हैं।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें