1st Bihar Published by: SUMIT KUMAR Updated Oct 01, 2019, 8:17:40 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर आपदा की स्थिति में भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने पूर्व भाजपा एमएलए के पेट्रोल पंप को अपना निशाना बनाया है. अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
बड़ी वारदात पटना के बिक्रम थाना इलाके की है. जहां बिशम्भरपुर मोड़ के पास अपराधियों ने भाजपा से पालीगंज के पूर्व विधायक और बिहार महिला आयोग के सदस्य डॉ उषा विद्यार्थी के पेट्रोल पंप को लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने नोजलमैन को पिस्टल की बट से पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया.
बिशम्भरपुर मोड़ के पास विष्णु फिउल सर्विस पेट्रोल पंप हुई है. बताया जा रहा है कि लगभग 53 हजार कैश रुपये की लूट हुई है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.