1st Bihar Published by: Updated Sep 28, 2019, 4:42:26 PM
- फ़ोटो
PATNA: राजधानी पटना में तेज बारिश हो रही है. जिसके कारण कई इलाकों में पानी घुस गया है. कई हॉस्टल के अंदर भी पानी भर गया है.
राजेंद्र नगर स्थिति एक गर्ल्स हॉस्टल में कई लड़कियां बारिश के पानी के कारण फंस गई. निकालना मुश्किल हो रहा था. एसडीआरएफ की मदद से लड़कियों को जेसीबी से रेस्क्यू किया गया.
लड़कियों को जेसीबी के लोडर बकेट पर बिठाकर हॉस्टल से बाहर निकाला गया. जिसके बाद लड़कियों ने राहत की सांस ली. पटना के एसकेपुरी इलाके में भी कई हॉस्टल में पानी घुसा हुआ है. लड़के,लड़कियों को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा है.