Hindi News / news / पटना में जलजमाव से परेशान लोगों ने पाटलिपुत्र सासंद रामकृपाल को घेरा,...

पटना में जलजमाव से परेशान लोगों ने पाटलिपुत्र सासंद रामकृपाल को घेरा, जमकर किया हंगामा

1st Bihar Published by: Updated Oct 03, 2019, 11:51:47 AM

पटना में जलजमाव से परेशान लोगों ने  पाटलिपुत्र सासंद रामकृपाल को घेरा, जमकर किया हंगामा

- फ़ोटो

PATNA : पिछले छह दिन से जलजमाव का सामना कर रहे रुपसपुर और दिघा के लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा. गुस्साए लोगों ने रूपसपुर-दीघा नहर रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया. 

इसी बीच मौके पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव को भी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. गुस्साए लोगों ने सासंद को घेर लिया और जमकर हंगामा किया. 

आक्रोशित लोगों का कहना है कि छह दिन से इलाके के बैंक कॉलोनी, मिथीला कॉलोनी, गोला रोड, रौशन बिहार कॉलोनी सहित कई मुहल्ले में जलजमाव है पर किसी का ध्यान नहीं है. जलजमाव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब तो जमा पानी से बीमारी भी फैलने लगी है पर सरकार की नजर इसपर नहीं पड़ रही है.