Hindi News / news / पटना में बाढ़ के पानी में डूबकर लड़के की मौत, बच्चे को बचाने...

पटना में बाढ़ के पानी में डूबकर लड़के की मौत, बच्चे को बचाने के दौरान हुआ हादसा

1st Bihar Published by: SUMIT KUMAR Updated Oct 04, 2019, 1:15:29 PM

पटना में बाढ़ के पानी में डूबकर लड़के की मौत, बच्चे को बचाने के दौरान हुआ हादसा

- फ़ोटो

PATNA : बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां बाढ़ के पानी में डूबने से एक लड़के की मौत हो गई. घटना पटना से सटे नौबतपुर के पिपलावां की है. 

मृतक की पहचान 14 साल के इमरान खान के रुप में की गई है. खबर के मुताबिक पिपलावां के पास छिलका में डूब रहे बच्चे को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ है. 

बताया जा रहा है कि पिपलावां के पास छिलका में कई बच्चे स्नान कर रहे थे. तभी एक बच्चा डूबने लगा. पास से गुजर रहे इमरान की नजर बच्चे पर पड़ गई और वह उसे बचाने के लिए छिलका में कूद गया. बच्चे को बचाने के दौरान इमरान गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. हादसे के बाद परिजनों में मातम का माहौल है.