Action On CRPF Jawan: बिना अनुमति पाकिस्तानी लड़की से शादी करना पड़ा भारी, अब CRPF करने जा रही बड़ी कार्रवाई Unique Party Trend: बिना दूल्हा-दुल्हन के हो रही शादी! दिल्ली में सामने आया नया ट्रेंड, जानिए.. Life Style: गर्मियों में इसके पत्तों का सेवन क्यों है जरूरी? जानिए.. इसके 5 चमत्कारी फायदे Bihar Politics on caste census: जाति जनगणना पर क्रेडिट की मची होड़: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का हमला, बोले— तेजस्वी सिर्फ मौके की तलाश में रहते हैं! Samastipur Snake Catcher: नहीं रहे 'सांपों के मसीहा' जय सहनी, जिनकी जिंदगी बचाने को रहते थे हमेशा तत्पर, उन्हीं में से एक ने ले ली जान Parent-child relation: बच्चों को शर्मिंदा कर देती हैं पैरेंट्स की ये आदतें, जानिए क्यों बच्चे बनाने लगते हैं दूरियां Bihar Assembly Election 2025: जहानाबाद में बिछने लगी बिसात...NDA में किसके खाते में जाएगी सीट ? दर्जन भर हैं दावेदार..किनका टिकट होगा फाइनल,जानें... IPL2025: "हमें विनम्र बने रहने की जरुरत", अंकतालिका में टॉप पर जाने के बाद हार्दिक और सूर्या का बड़ा बयान, फैंस बोले "ये दोनों MI के पिलर हैं" Made in India: डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ वॉर के बाद अमेरिका में 'मेड इन इंडिया' की गूंज! Gold theft jewellery shop: थानेदार बनकर आया, लाखों के गहने ले उड़ा, CCTV फुटेज देख दंग रह गया दुकानदार!
24-Feb-2024 07:53 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां देर रात दो लोगों को गोली मारी गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि बीच सड़क फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार,राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात दो लोगों को गोली मार दी गई। आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना रात करीब साढ़े 11 बजे पीरबहोर थाने से कुछ ही दूरी पर हुई। गोली लगने से सब्जीबाग के रहने वाले सनी और सद्दाम घायल हुए हैं। वहीं, गुड्डू नाम का शख्स बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। देर रात बीच सड़क फायरिंग होने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दर्जन भर युवक चंबल घाटी इलाके में देर रात मौजूद थे। किसी बात को लेकर सभी के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान ही दो युवकों ने हथियार निकालकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान सनी को सीने में जबकि सद्दाम को बांह में गोली लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने ही आनन-फानन में घायलों को अशोक राजपथ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे टाउन डीएसपी अशोक सिंह ने जांच की।
उधर, सब्जीबाग इलाके में गोलीबारी की खबर मिलते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक जमा हो गए। हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। लोगों का आरोप है कि इसी इलाके में नशे का अवैध कारोबार करने वाले एक शख्स के बेटों ने गोलीबारी की है। लोगों ने पुलिस को उसके नाम पते की जानकारी भी दी है। डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा के मुताबिक इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर रही है।