1st Bihar Published by: Updated Oct 03, 2019, 7:27:51 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में एक तरफ भारी बारिश से तबाही मची हुई है. वहीं, दूसरी ओर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के पटनासिटी इलाके की है. जहां बाईपास थाना इलाके के मरचा मरची रोड में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी है. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक घायल की पहचान उपेंद्र सिंह के रूप में की गई है. उपेंद्र, मरचा मरची गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. पुलिस ने बताया कि युवक को फ़िलहाल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. कई इलाकों में पुलिस छापेमारी कर रही है.