IPL 2025 Controversy: बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में ले बुरी फंसी DC, अपने लोगों के विरोध के बाद पड़ोसी देश ने भी दिया झटका Bihar News: मुजफ्फरपुर में फिर बढ़े AES के मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; अबतक SKMCH 19 मरीज पहुंचे Hinglaj Mata Mandir: पाकिस्तान में हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल ,बलूचिस्तान का हिंगलाज माता मंदिर...जहां लगता है लाखों श्रद्धालुओं का मेला India Pakistan: "पाकिस्तान किसी डरे हुए कुत्ते की तरह भारत से सीजफायर की भीख मांगने लगा था ", पेंटागन के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा Bihar Teacher News: शिक्षकों का वेतन नहीं तो अफसरों का भी नहीं, ACS एस.सिद्धार्थ ने सभी DEO को ऐसा आदेश क्यों जारी किया ? जानें... Bihar Crime News: युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, नाच के दौरान बैठने को लेकर हुआ था विवाद Bihar Crime News: युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, नाच के दौरान बैठने को लेकर हुआ था विवाद Bihar vehicle registration cancel: बिहार में डेढ़ लाख वाहन मालिकों की मुश्किलें बढ़ीं, परिवहन विभाग रद्द करेगा गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन Bihar News: बीएन कॉलेज में बमबाजी में घायल छात्र की मौत, पटना में छात्रों ने अशोक राजपथ को किया जाम Gopal Mandal :घायल सांसद अजय मंडल से मिलने पहुंचे गोपाल मंडल, बोले- “सच में पैर टूट गया या सम्मेलन कर रहे हैं ?”
31-Jan-2023 10:13 AM
By First Bihar
PATNA : शहर के लोग गंगा नदी में पार्टी-मस्ती करने के लिए तैयार हो जाएं। अब उन्हें गंगा विलास क्रूज में सैर करने को मिलने वाले हैं। अब डबल डेकर एमवी कौटिल्य विहार क्रूज गंगा नदी में सैर कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसको लेकर एमवी कौटिल्य विहार क्रूज को अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण से एनओसी मिल गयी है। जिसके बाद अब 3 फरवरी को इसका उद्घाटन होगा। इसका उद्घाटन खुद बिहार के उपमुख्यमंत्री और पर्यटन विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना में अगर आप क्रूज की सवारी का आनंद लेना चाहते हैं तो 3 फरवरी से ये सेवा शुरू हो जाएगी। डबल डेकर एमवी कौटिल्य विहार क्रूज गंगा नदी में सैर कराने के लिए अब तैयार है। यह क्रूज राजधानी पटना के गांधी घाट से रवाना होगा। इस क्रूज पर सैर करने के लिए वयस्क व्यक्ति को 300 रुपए प्रति घंटे का शुल्क देना होगा। वहीं 3 से 6 साल उम्र के बच्चे को प्रति घंटा 200 रुपया और 6 से 12 वर्ष उम्र के बच्चे को प्रति घंटा 250 रुपया लगेगा। टैक्स भी इसी राशि में जुड़ा हुआ होगा। वो अलग से नहीं लगेगा। इस क्रूज का परिचालन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक होगा।
मालूम हो कि, यह डबल डेकर क्रूज गांधी घाट से पटना सिटी और दीघा घाट तक चलेगा। वहीं अगर आप पूरा क्रूज ही बुक करना चाहते हैं तो आपको पहले ही बताना होगा कि आप गंगा नदी की किस दिशा में सैर करना चाहते हैं। क्रूज के अंदर जन्मदिन समारोह, एंगेजमेंट समेत अन्य पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं। लेकिन, इसके लिए एडवांस बुकिंग करना होगा तभी इसकी पूरी तैयारी क्रूज में मिलेगी।
आपको बताते चलें कि, शाम में 2 घंटे के लिए क्रूज को बुक का चार्ज 25,000 रुपए प्लस टैक्स है। इसमें 40 पर्यटक सवार हो सकेंगे। इसके अधिक पर्यटक अगर सवार होंगे तो प्रति पर्यटक 200 रुपये देने होंगे। वहीं शाम में 3 घंटे के लिए 35000 रुपए प्लस टैक्स। जबकि 4 घंटे के लिए 45000 रुपये प्लस टैक्स और 5 घंटे के लिए 51000 प्लस टैक्स देकर सफर कर सकेंगे। अनुमति मिलने के बाद टूर पैकेज बनेगा। सुबह में गंगा नदी सैर करने वाले पर्यटकों को स्पेशल छूट दी जाएगी।