ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: अनंत सिंह को लेकर आज होगा बड़ा फैसला, NDA के कार्यक्रम में मिलेंगे नए संकेत; इन्हें लग सकता है झटका Bihar News: पूर्णिया को मिली बड़ी सौगात, इस रुट से शुरु हुई नई वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें... कहां-कहां होगा ठहराव? BIHAR NEWS : BIHAR NEWS : दारोगा मर्डर केस मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 18 लोगों को मिली यह सजा; शराब तस्करों से हाथापाई में गई थी जान Bihar News: बिहार में इस रेल लाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेनें, 20 सितंबर को निरीक्षण Bihar police transfer : पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति Bihar Politics: राजद का नया चुनावी दांव, युवाओं पर फोकस, कट सकते हैं कई उम्रदराज नेताओं के टिकट ! Bihar Crime News: बिहार में युवती की गला रेतकर हत्या, माँ घायल.. Success Story: कम हाइट और ऊंचे हौसले! पहली कोशिश में UPSC पास कर बनीं IAS अधिकारी, जानिए... आरती डोगरा की प्रेरक कहानी Bhagalpur News: भागलपुर में इस फ्लाईओवर का अब तेजी से होगा निर्माण, रेलवे ने जारी की NOC Bihar News: बिहार में यहाँ ₹101 करोड़ खर्च कर होगा सड़क निर्माण, टेंडर जारी

पटना में आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का आक्रोश मार्च, केंद्र सरकार से महिला आरक्षण कानून में संशोधन की मांग

पटना में आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का आक्रोश मार्च, केंद्र सरकार से महिला आरक्षण कानून में संशोधन की मांग

27-Oct-2023 07:45 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: महिला आरक्षण कानून में संशोधन की मांग को लेकर शुक्रवार को आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की महिला कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना में आक्रोश मार्च निकाला। हजारों की संख्या में महिलाओं में इस आक्रोश मार्च में भाग लिया। आक्रोश मार्च दारोगा राय पद से निकलकर आयकर गोलंबर होते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंची, जहां महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।


पार्टी की महिला कार्यकर्ता राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए राज भवन निकली लेकिन पुलिस ने उन्हें आयकर गोलंबर पर रोक दिया। अपनी दो सूत्री मांग को लेकर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की महिला कार्यकर्ता बिहार के राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।


महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि नारी शक्ति वंदन कानून में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिला की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में महिलाओं को दिए गए 33% आरक्षण का वर्गीकरण करते हुए 33 में से 27 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए अलग किया जाए, जिससे पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित किया जा सके।