Hindi News / news / पटना : ऑटो के ऊपर पेड़ गिरने से एक ही परिवार के 4...

पटना : ऑटो के ऊपर पेड़ गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, हॉस्पिटल जा रहे थे सभी

1st Bihar Published by: Updated Sep 29, 2019, 12:41:55 PM

पटना : ऑटो के ऊपर पेड़ गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, हॉस्पिटल जा रहे थे सभी

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है. चलती ऑटो के ऊपर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है. 

घटना पटना जिले के खगौल इलाके की है. जहां एक चलती ऑटो के ऊपर पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है. मिली जानकारी के मुताबिक एक परिवार के लोग किसी सदस्य का इलाज कराने जा रहे थे. तभी वह एक बड़े हादसे का शिकार हो गए. 

बताया जा रहा है कि सभी मृतक दुल्हिन बाजार के सिंघाड़ा गांव के रहने हैं. हादसे की खबर मिलते ही घर में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.