Hindi News / news / पटना के स्कूलों में दुर्गा पूजा तक छुट्टी कंफर्म, डीएम ने 5 अक्टूबर...

पटना के स्कूलों में दुर्गा पूजा तक छुट्टी कंफर्म, डीएम ने 5 अक्टूबर को भी स्कूल बंद रखने को कहा

1st Bihar Published by: Updated Oct 04, 2019, 6:09:58 PM

पटना के स्कूलों में दुर्गा पूजा तक छुट्टी कंफर्म, डीएम ने 5 अक्टूबर को भी स्कूल बंद रखने को कहा

- फ़ोटो

PATNA : पटना के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में दुर्गा पूजा तक छुट्टी कंफर्म हो गई है। पटना डीएम कुमार रवी के आदेश के बाद यह तय हो गया है कि अब पटना के सभी स्कूल दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद ही खुलेंगे। 

पटना डीएम ने बारिश और जलजमाव के कारण 4 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया था। आज एक बार फिर से इस आदेश को 5 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया। आपको बता दें कि पटना की बड़ी आबादी अभी भी जलजमाव से परेशान है लिहाजा पटना डीएम ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश आगे बढ़ाया है।

8 अक्टूबर को दुर्गा पूजा में अष्टमी की तारीख है लिहाजा यह कंफर्म हो गया है कि अब दशहरे के बाद ही पटना के स्कूल खुलेंगे।