Hindi News / news / पटना के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 1 अक्टूबर तक बंद, पटना डीएम...

पटना के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 1 अक्टूबर तक बंद, पटना डीएम ने दिया आदेश, कई स्कूलों ने 10 अक्टूबर तक की छुट्टी

1st Bihar Published by: Updated Sep 29, 2019, 10:03:07 PM

पटना के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 1 अक्टूबर तक बंद, पटना डीएम ने दिया आदेश, कई स्कूलों ने 10 अक्टूबर तक की छुट्टी

- फ़ोटो

PATNA : पटना में भारी बारिश हो चल जवानों को देखते हुए डीएम कुमार रवि ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 1 अक्टूबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। पटना डीएम की तरफ से यह आदेश जारी कर दिया गया है। 

भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है हालांकि पटना के कई प्राइवेट स्कूलों ने अपने यहां दुर्गा पूजा की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। कई स्कूलों ने आज अभिभावकों को मैसेज भेजकर यह सूचना दी है कि 10 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेगा। 

पटना जिला प्रशासन ने इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर 2 दिनों में हालात नहीं सुधरे तो प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश नए सिरे से जारी किया जाएगा।