MUZAFFARPUR: HAM के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, संतोष सुमन बोले..विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को बनाया जाएगा मजबूत BIHAR: ग्रामीण कार्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता और लापरवाही के आरोप में 2 इंजीनियर सस्पेंड, अन्य पर भी गिरेगी गाज Bihar Crime News: दिनदहाड़े कार सवार से 5 लाख की लूट, बहन की शादी के लिए कर्ज लेकर जा रहा था घर स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर बिहटा एयरपोर्ट रखने की मांग, युवा चेतना के संयोजक ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात TCH एदुसर्व ने किया ऐलान: BPSC TRE-4.0, CTET और STET के लिए नए बैच की शुरुआत, सीमित सीटें, जल्द कराए नामांकन गोपालगंज से बड़ी खबर: नहाने के दौरान गंडक नदी में डूबे 3 बच्चे, तलाश जारी Bihar Co Suspend: 'मंत्री' को गलत जानकारी देना CO को पड़ा महंगा, दो अधिकारी सस्पेंड CHAPRA: शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे VIP के प्रतिनिधिमंडल, परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा BIHAR: जहानाबाद जेल में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कटिहार की रहने वाली थी शिवानी, एक महीने में यह तीसरी घटना Bihar News: 30 मई को बिहार दौरे पर नरेंद्र मोदी, इस एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन; सासाराम में बड़ी जनसभा में होंगे शामिल
08-Mar-2023 08:58 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मौसम भी वक्त के हिसाब से अपना रंग बदलते हैं। अब मार्च का महीना शुरु हो गया है। फागुन में बहने वाली फगुनहट' वाली हवा का असर वातावरण में दिखने लगा है। मौसम भी होली के रंग के साथ अपना रंग बदलने वाला है। मार्च के शुरू होते ही तापमान में भी बदलाव दिखने लगा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इस बीच बिहार के कुछ इलाकों में आसमान में बादल छाया हुआ भी नजर आ रहा है।
दरअसल,बिहार में मौसम विभाग ने होली के शुरू होते ही आसमान में बादल छाए रहने की चेतवानी जारी कर दी है। इसके साथ ही एक बार फिर से ठंड ने दस्तक दी है। जिले का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पहुंच चुका है।
वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 4 दिनों की राज्य का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और बारिश के बाद रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई वहीं दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया।
मौसम विभाग का अनुमान है कि, बुधवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ शहरों में गरज के साथ वज्रपात की संभावना है। छिटपुट बारिश भी हो सकती है। दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस वहीं रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा औसतन 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। राज्य के कुछ इलाको में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, इसके बड़ा मौसम में गर्माहट आने के भी अनुमान लगाए गए हैं।
आपको बताते चलें कि, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सूबे में अभी ऐसे ही हालात रहेंगे। मौसम शुष्क बना रहेगा। यानी होली पर स्थिति में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। सुबह-शाम मौसम कुछ ठंडा जरूर होगा लेकिन सूरज निकलने की वजह से इसमें ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। इसका मतलब साफ है कि हल्की गर्मी में लोग होली मनाएंगे। इस मिले-जुले मौसम की वजह से उन्हें रंग खेलने में भी अच्छा लगेगा।