Patna News: पटना एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स का भारी हंगामा, दो दर्जन से अधिक यात्रियों के लगेज छूटे; Air India की लापरवाही पर बवाल Patna News: पटना एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स का भारी हंगामा, दो दर्जन से अधिक यात्रियों के लगेज छूटे; Air India की लापरवाही पर बवाल Tips To Get Success: सफल होना है तो अपनाएं यह जरुरी टिप्स, कामयाबी चूमेगी कदम Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Aadhaar Update: अब बार-बार आधार सेंटर जाना बंद, घर बैठे फोन से अपडेट करें नाम, पता और मोबाइल नंबर Road Accident: NH किनारे गड्ढे में पलटी सवारी बस, कई यात्री घायल Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Crime News: सो रही महिला पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस
18-Feb-2023 11:31 AM
By First Bihar
HAJIPUR: वैशाली के सोनपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां शादी एक हफ्ते बाद ही नई नवेली दुल्हन पति को सोता छोड़ आधी रात को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह जब परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी मिली खुशियों वाले घर में उदासी छा गई। संभावित जगहों पर दुल्हन को तलाश किया जा रहा है लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। घटना सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के एक गांव की है।
दरअसल, सोनपुर के रहने वाले एक युवक की शादी एक हफ्ते पहले ही धूमधाम से हुई थी। शादी सोनपुर के ही एक मंदिर में हुई थी। इस शादी समारोह में लड़के और लड़की दोनों ही पक्षों के लोग खुशी- खुशी शामिल हुए थे। सबकी राजामंदी से दोनों की शादी संपन्न की गई। शादी के बाद दूल्हा नई नवेली दुल्हन को लेकर अपने घर आ गया। घर में नई नवेली दुल्हन के आने के बाद घर में खुशी का माहौल था। इसी बीच दुल्हन अपने पति को सोता हुआ छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई, परिवार में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि शादी के पहले से ही लड़की का किसी और लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो घर वालों ने जबरन मंदिर में लड़की की शादी करा दी। लड़की को यह शादी मंजूर नहीं थी लिहाजा उसने प्रेमी के साथ मिलकर आगे का प्लान तय कर लिया। प्लान के मुताबिक दुल्हन पति को सोता छोड़ आधी रात को घर से फरार हो गई। लड़के के घर वालों ने इस मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।