Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फराह खान की एंट्री से बढ़ा टेंशन, बसीर ने नेहल से तोड़ी दोस्ती Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Patna News: पटना में JDU-BJP दफ्तर के बाहर धारा 163 लागू, अब प्रदर्शन करने वालों की खैर नहीं Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों को किया सस्पेंड; क्या है वजह? Road Accident: BPSC परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल Bihar Crime News: पत्नी से अनबन के बाद युवक की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भूना Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Durga Puja 2025: पटना में इस साल इतनी पूजा समितियों को मिलेगा दुर्गापूजा का लाइसेंस, सुरक्षा मानकों पर होगी सख्ती Bihar News: बिहार में इस राज्य से जमकर हो रही AK-47 की तस्करी, इन जिलों में सबसे ज्यादा डिमांड
17-Apr-2023 04:04 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर के बरूराज थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का मामला सामने आया है। मृतका के ससुरालवालों पर बहू की हत्या का आरोप लगा है। पति की गैर मौजूदगी में ससुरालवालों ने मिलकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मृतका के परिजनों ने गाड़ी से डेड बॉडी को गायब करने का आरोप ससुरालवालों पर लगाया था। पुलिस ने उस गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि मृतका जय शीला देवी की शादी मोहद्दीपुर गांव के मनीष राय उर्फ मनीष से हुई थी। मृतक महिला के पिता छिपुलिया निवासी पुण्य देवराय के बयान पर मृतक महिला के सास ससुर समेत परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। मृतक महिला के पति मनीष दूसरे प्रदेश में काम करते हैं। मृतका ससुराल में रह रही थी।
इसी दौरान ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। विरोध करने पर महिला की पिटाई की जाती थी। अपने ऊपर हो रहे जुल्म को वह चुपचाप सहती आ रही थी। ससुराल में वह अपने दो बच्चों के साथ जिंदगी गुजार रही थी। ससुरालवालों ने आखिरकार जय शीला देवी की जिंदगी खत्म कर दी। उसकी हत्या कर लग्जरी गाड़ी से डेड बॉडी को ठिकाने लगा दिया। इस बात की जानकारी जब मृतका के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने अपने दामाद यानि महिला के पति को इसकी सूचना दी। कहा कि घर जाकर इस घटना की पूरी जानकारी लीजिए। तब यह पता चला कि जय शीला देवी को उसके साथ ससुर एवं अन्य लोगों ने जान से मार दिया और शव को कही लेकर फेंक दिया है।
जिसके बाद मृतका के पिता ने बरूराज थाने में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरूराज थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि विवाहिता की हत्या कर डेड बॉडी को गायब कर दिया गया है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है वही जिस लग्जरी गाड़ी से डेड बॉडी को गायब किया गया था उस गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। वही पुलिस आरोपियों कि निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी और महिला के शव का पता लगाया जाएगा। मृतका के परिजन अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और शव को बरामद करने की मांग कर रहे हैं। विवाहिता की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मायके वाले इस घटना से काफी सदमें में हैं।