Bihar Crime News: बिहार में युवती की गला रेतकर हत्या, माँ घायल.. Success Story: कम हाइट और ऊंचे हौसले! पहली कोशिश में UPSC पास कर बनीं IAS अधिकारी, जानिए... आरती डोगरा की प्रेरक कहानी Bhagalpur News: भागलपुर में इस फ्लाईओवर का अब तेजी से होगा निर्माण, रेलवे ने जारी की NOC Bihar News: बिहार में यहाँ ₹101 करोड़ खर्च कर होगा सड़क निर्माण, टेंडर जारी Road Accident: गयाजी जा रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, ट्रक से भिड़ंत में एक की मौत; कई घायल BIHAR NEWS : गांधी मैदान थाना उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पटना पुलिस ने मुंबई से पकड़ा, पूछताक्ष जारी Bihar News: बिहार चुनाव से पहले DM-SP बढ़ गई जिम्मेदारी, हर जिले के संवेदनशील इलाकों की पहचान में जुटा प्रशासन Patna News: गांधी मैदान में रावण वध के लिए सुरक्षा टाइट, 128 सीसीटीवी और 13 वाच टावर से होगी निगरानी Bihar News: तेजस्वी यादव समेत चार नेताओं पर FIR, "माई-बहिन मान योजना" के नाम पर महिलाओं से ठगी का आरोप Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज भीषण वर्षा, IMD का अलर्ट जारी
09-Sep-2023 07:42 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में एक विधवा रंजू देवी पति कमलेश्वरी पासवान का कर्ज चुकाने पहुंची थी। जहां जिला जज ने मानवता की मिसाल पेश की। जिसके बाद एक गरीब लाचार विधवा महिला को राष्ट्रीय लोक अदालत से न्याय मिला।
बता दें कि रंजू देवी के पति कमलेश्वरी पासवान ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 50 हजार का कर्ज लिया था। लेकिन कर्ज लेने के कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गई। कमलेश्वरी पासवान के निधन के बाद सेंट्रल बैंक की तरफ से रंजू देवी के पति के नाम से 75 हजार का नोटिस भेजा गया। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में रंजू देवी को आने को कहा गया।
लोक अदालत में बैंक कर्मी और रंजू देवी के बीच कर्ज को लेकर कोई बात नहीं बन रहे थी। जहां बैंक कर्मी पूरा पैसा लेने पर अड़े थे वही रंजू देवी अपनी पारिवारिक स्थिति और आर्थिक हालात का हवाला देते हुए कर्ज माफ करने की अपील कर रही थी। इसी बीच जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव लोक अदालत के विभिन्न पीठों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर रंजू देवी पर गई।
उन्होंने रंजू देवी को बैंक कर्मियों के सामने गिरगिराते हुए देखा। यह देख जिला जज ने बैंक कर्मियों को बुलाया और समझा-बूझाकर लोन की रकम 20 हजार कराया। जिसके बाद रंजू देवी को 20 हजार रूपया बैंक में जमा करने के लिए 3 महीने का समय दिया। इस तरह जिला जज ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक गरीब और लाचार विधवा महिला को राष्ट्रीय लोक अदालत से न्याय दिलाई।