ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज भीषण वर्षा, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार के ज्यादातर जिलों में आज भारी बारिश, आंधी-तूफान को लेकर भी जारी हुआ अलर्ट। IMD ने लोगों को किया सावधान..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: जाने से पहले बिहार में मानसून ने एक बार फिर अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ऐसे में मंगलवार को पटना, बेतिया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर से लेकर जमुई जैसे कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी से अति भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी है।


भारतीय मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं और ठनका गिरने की आशंका बनी रहेगी। सोमवार को पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया जैसे जिलों में सुबह से ही झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं। अब मंगलवार को हालात और बिगड़ने वाले हैं।


IMD ने पूरे बिहार के लिए यलो से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में अति भारी वर्षा की चेतावनी है, जबकि सीवान, सारण, समस्तीपुर, बेगूसराय, जमुई और किशनगंज में भी भारी बारिश से जलस्तर बढ़ने का डर है।


राजधानी पटना और गया समेत मुंगेर, वैशाली, खगड़िया, अररिया, शेखपुरा और भोजपुर जैसे जिलों में रुक-रुककर मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। पूर्वोत्तर बांग्लादेश और असम के ऊपर बने चक्रवाती तंत्र तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण यह स्थिति बनी है। गंगा, कोसी और बागमती नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें