1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 19, 2019, 10:05:59 AM
- फ़ोटो
PATNA : स्वास्थ्य विभाग में पारा मेडिकल कर्मियों की बंपर बहाली जल्द होने जा रही है. विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल और अन्य सरकारी अस्पतालों में पारा मेडिकल कर्मियों की नियमित नियुक्ति का निर्णय लिया है. खबर के मुताबिक सूबे में चार हजार से अधिक पदों पर पारा मेडिकल कर्मियों की नियमित नियुक्ति होने की संभावना है. सूबे के 11 मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और करीब 11 हजार 861 सरकारी अस्पताल है, जहां स्वास्थ्य कर्मियों की भारी कमी है. ऐसे में स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने की दिशा में सरकार जुटी है. स्वास्थ्य विभाग ने सूबे के सभी जिलों के जिला सिविल सर्जनों, सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों से पारा मेडिकल कर्मियों के खाली पड़े पदों की जानकारी मांगी है. जानकारी मिलने के बाद विभाग इन पदों पर कर्मचारी चयन आयोग और बिहार तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्ति की अनुशंसा कर देगी.