ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly Election 2025: बिहार के 38 जिलों में तय हुए 90 हजार से ज्यादा बूथ, देखें जिलेवार पूरी लिस्ट PATNA METRO : पटना मेट्रो अपडेट: मात्र 20 मिनट में पूरी होगी आपकी यात्रा, जानिए टाइमिंग और किराया Bihar News: UPI फ्रॉड में लिप्त साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह की तलाश जारी Bihar Scholarship Scheme : 10 लाख छात्राओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि का लाभ, जल्द खातों में पहुंचेगा पैसा Mahila Rojgar Yojana: महिला रोजगार योजना: शहरी महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें नियम और लाभ Bihar Crime News: बिहार में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, खेत के पास युवक को गोलियों से भूना Bihar News: सीतिश हत्याकांड पर आक्रोश, शव बरामद नहीं होने से लोगों में नाराजगी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप Bihar News: पटना में पुलिस दारोगा का कारनामा, चेकिंग के दौरान बरामद 20 लाख रुपए गायब कर दिए Bihar Teacher News: छह लाख शिक्षकों की वरीयता पर बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग ने गठित की समिति अजय सिंह की योजना से पकड़ी पंचायत से 150 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन को रवाना

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: 13 अक्टूबर से प्रतियोगिता के दूसरे और तीसरे चरण की शुरुआत, जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान में मुकाबला

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: 13 अक्टूबर से प्रतियोगिता के दूसरे और तीसरे चरण की शुरुआत, जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान में मुकाबला

11-Oct-2023 04:23 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 के दूसरा और तीसरा चरण 13 अक्टूबर से जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पूर्णिया में आयोजित होने जा रहा है। पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स पूर्णिया में प्रथम चरण में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस प्रतियोगिता खत्म होने के बाद दूसरे और तीसरे चरण की समीक्षा खुद पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पहुंचकर किया। 


इस मौके पर संजीव मिश्रा ने कहा कि जल्द ही मैदान की साफ-सफाई एवं बारिश की पानी को निकालने की कोशिश की जाएगी ताकि खिलाड़ियों को कोई परेशानी ना हो। खेल मैदान परिसर में कोई गंदगी ना रहे। ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 के प्रथम चरण के समाप्ति के उपरांत द्वितीय एवं तृतीय चरण दिनांक 13 अक्टूबर से फुटबॉल, क्रिकेट एवं आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर में शुरू होने जा रही है। 13 अक्टूबर को 2:00 बजे दिन सिनियर डिप्टी कलेक्टर और जिला खेल पदाधिकारी डेजी रानी एवं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा करेंगे।


उद्घाटन मैच :-

==========

फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 16 आयु वर्ग में:-

1. सेंट थॉमस बनाम सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल के बीच।

2. विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा बनाम एकलव्य सेंटर जिला स्कूल पूणिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर 16 आयु वर्ग में:-

सेंट मोसेस बनाम विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

=================

प्रथम चरण में खेलें गए मैच परिणाम:-

================

बैडमिंटन अंडर 11 बालक वर्ग में:-

विजेता:- अक्षत सिन्हा:- सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल।

उपविजेता:- अथर्व :- सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल।


बैडमिंटन अंडर 11 बालिका वर्ग में :-

विजेता :- दक्षिता शिवानी:- जी डी गोयनका।

उपविजेता :- सीमा कुमारी :- सेंट मोसेस स्कूल।

=================

बैडमिंटन अंडर 16 बालक वर्ग में:-

विजेता:- रितिक कुमार,- एकलव्य सेंटर जिला स्कूल पूणिया।

उपविजेता:- विनीत कुमार, डॉन बॉस्को स्कूल।

बैडमिंटन अंडर 16 बालिका वर्ग में:- 

विजेता:- सुनिधि भारती:- सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल।

उपविजेता:- रुपा कुमारी:- एकलव्य सेंटर जिला स्कूल पूणिया।

=================

वॉलीबॉल अंडर 16 बालक वर्ग में:-

विजेता:- डी ए पी एस स्कूल सुदीन चौक।

उपविजेता:- जवाहरलाल नेहरू हाई स्कूल गुलाब बाग।

वॉलीबॉल अंडर 16 बालिका वर्ग में:-

विजेता:- डी ए भी स्कूल पूणिया।

उपविजेता:- विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा।

=================

बास्केटबॉल अंडर 16 बालक वर्ग में:-

विजेता:- विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा।

उपविजेता:- सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल।

बास्केटबॉल अंडर 16 बालिका वर्ग में:-

विजेता:- पूणिया एथलेटिक्स एकादमी

उपविजेता:- विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा।

=================

टेबल टेनिस अंडर 16 बालक वर्ग में:-

विजेता:- विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा।

उपविजेता:- विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा।

टेबल टेनिस अंडर 16 बालिका वर्ग में:-

विजेता:- डी ए भी स्कूल

उपविजेता:- डी ए भी स्कूल