Shravani Mela 2025: सुल्तानगंज पहुंचना इस श्रावणी मेले में होगा और आसान, रेलवे का बड़ा फैसला Bihar Monsoon: मॉनसून को लेकर करना पड़ेगा और इंतजार? मौसम विभाग ने गर्मी के बीच बढ़ा दी टेंशन Bihar News: बिहार में सदर अस्पताल के ओपीडी में हंगामा, दवा नहीं मिलने पर मरीज के परिजनों ने की तोड़फोड़ Bihar Crime News: बिहार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, लिस्ट में कई सियासी रसूख वाले Bihar Crime News: बिहार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, लिस्ट में कई सियासी रसूख वाले Bihar Crime News: बिहार में पुलिस टीम पर हमला मामले में एक्शन, करीब 100 आरोपियों में से 12 अरेस्ट Bihar Politics: मंगनी लाल मंडल होंगे RJD के अगले प्रदेश अध्यक्ष, सिर्फ औपचारिक एलान बाकी Bihar Politics: मंगनी लाल मंडल होंगे RJD के अगले प्रदेश अध्यक्ष, सिर्फ औपचारिक एलान बाकी Bihar Crime News: बिहार में चाचा ने भतीजी से की हैवानियत, कमरे में सो रही बच्ची के साथ जबरन किया गंदा काम Bihar News: बिहार के इस जिलों में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, भाभी से झगड़े के बाद बिजली के खंभे पर चढ़ी ननद
20-Apr-2024 08:55 PM
By First Bihar
DHANBAD: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के रहने वाले बॉलीवुड के प्रख्यात एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत हो गई जबकि उनकी बहन घायल हो गई हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी और बहन सविता तिवारी गोपालगंज से कोलकाता जा रहा थे। पंकज त्रिपाठी की बहन अपनी मां से मिलने के लिए गोपालगंज गई हुई थीं और वहां से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान धनबाद के निरसा चौक के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सरायढेला स्थित एसएनएमसीएच में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी को मृत घोषित कर दिया जबकि एक्टर की बहन का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंकज त्रिपाठी धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।