ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: थाने का ड्राइवर ही निकला गांजा तस्कर, SP की नजरों में आने के बाद हुआ खुलासा Bihar News: बिहार के CRPF जवान की आत्महत्या से हड़कंप, बैरक में सर्विस रायफल से समाप्त की जीवन लीला PSL 2025 Broadcast Suspended: पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा फैसला, अब भारत में नहीं दिखेंगे पाक में होने वाले मैच Pahalgam Terrorist Attack: आतंकी हमले में मारे गये IB अफसर मनीष रंजन के परिजनों से मिली पवन सिंह की पत्नी, बोलीं..कायराना हरकत करने वालों को दें मुंहतोड़ जवाब Bihar News: बिहार के एक SDO को नहीं मिली राहत, DM की रिपोर्ट पर मिली थी सजा Cricket News: “युवराज उसे क्रिस गेल बना देगा”, अर्जुन तेंदुलकर पर योगराज सिंह का बड़ा बयान, फैंस बोले “चाचा, वो गेंदबाज है” Bihar News: पुलिस के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन, 39 थानेदारों की सैलरी रोकी; जानिए.. क्या है वजह? Bihar News: पुलिस के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन, 39 थानेदारों की सैलरी रोकी; जानिए.. क्या है वजह? पहलगाम हमले के आतंकवादियों पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा..ये कुत्ते कमीने नाम और मजहब पूछकर निर्दोष लोगों को मार रहे थे Pahalgam Terror Attack: भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म, पहलगाम हमले के बाद बड़ा फैसला

पहली बार सोना 65 हजार के पार, पिछले साल 8 हजार रुपए से ज्यादा हुआ था महंगा

पहली बार सोना 65 हजार के पार, पिछले साल 8 हजार रुपए से ज्यादा हुआ था महंगा

07-Mar-2024 06:09 PM

By First Bihar

DESK: सोने और चांदी की कीमतों में में आज बढ़त देखने को मिली। 7 मार्च गुरुवार को पहली बार सोने का भाव 65 हजार रूपये के पार हो गया। आज के डेट में 10 ग्राम सोने की कीमत 65 हजार 49 रूपये है। सोना आज 556 रूपया महंगा हुआ तो वही चांदी 411 रूपया महंगा हो गया। 


आज चांदी की कीमत 72 हजार 121 रुपये किलो पहुंच गया। सोने और चांदी की कीमत अचानक बढ़ने का कारण क्या हैं? तो आइए इसके बारे में बताते हैं। बता दें कि शादी का सीजन है जिसे लेकर सोने चांदी की डिमांड बढ़ गयी है लोगों शादी को लेकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। 


अमूमन हर ज्वेलरी शॉप में कस्टमर की भीड़ देखी जा रही है। वही दाम बढ़ने का दूसरा कारण डॉलर इंडेक्स में आई कमजोरी है। वही तीसरा कारण 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका को लेकर भी दाम बढ़ा है। चौथा कारण है कि अब दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं। 


उम्मीद जतायी जा रही है कि साल के आखिरी तक सोना 67 हजार तक जा सकता है। बता दें कि इससे पहले 2023 की शुरुआत में सोने का दाम 54 हजार 867 था जो 31 दिसंबर 2023 को बढ़कर 63 हजार 246 हो गया था। साल 2023 में सोने की कीमत 8 हजार 379 रुपया महंगा हो गया था। इसकी कीमत में 16 प्रतिशत की तेजी आई थी। वही अनुमान अब 2024 में लगाया जा रहा है।