1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 30, 2019, 2:29:44 PM
- फ़ोटो
KISHANGANJ: ख़बर किशनगंज से है, जहां एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. नदी के किनारे से व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. घटना किशनगंज जिले के एमजीएम के पास बंगाल के मालद्वार गांव की है. नदी में युवक का शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. मामले की जांच जारी है. किशनगंज से साजिद हुसैन की रिपोर्ट