1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 19, 2019, 12:23:47 PM
- फ़ोटो
ARA: NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन और कांग्रेस नेता आशीष कुमार सोमवार को जानलेवा हमले में घायल भोजपुर के NSUI अध्यक्ष मनीष कुमार और उनके साथी अप्पू कुमार से मिलने अस्पताल पहुंचे. अस्पताल पहुंच राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने घायल मनीष कुमार और अप्पू से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. इसके बाद नीरज कुंदन ने जमकर बिहार सरकार पर हमला बोला. नीरज कुंदन ने कहा कि बिहार में अपराधियों का राज है. दिनदहाड़े किसी पर भी गोलीबारी की जाती है. सरकार विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रही है, पर विपक्ष इस से डरने वाला नहीं है. सड़क पर विपक्ष का संघर्ष जारी रहेगा. बता दें कि रविवार को अपराधी आरा में DM आवास के पास NSUI के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार दूलडूल समेत दो लोगों को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. जिसके बाद से ही जिले के छात्रों में आक्रोश है. सोमवार की सुबह से ही छात्र कई जगहों पर हंगामा कर रहे हैं.