Patna News: गांधी मैदान में रावण वध के लिए सुरक्षा टाइट, 128 सीसीटीवी और 13 वाच टावर से होगी निगरानी Bihar News: तेजस्वी यादव समेत चार नेताओं पर FIR, "माई-बहिन मान योजना" के नाम पर महिलाओं से ठगी का आरोप Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज भीषण वर्षा, IMD का अलर्ट जारी Train News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, बुकिंग शुरू; यहां देखें पूरी जानकारी कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम
09-Nov-2023 12:02 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार विधानसभा में आज एक अनोखा कारनामा देखने को सामने आया। भाजपा और राजद के विधायक सदन के बाहर विधानसभा पार्टिकों में आपस में भिड़ गए। दोनों विधायक मंडल कमीशन की बातों को लेकर आमने-सामने हो गए। इसके बाद विधानसभा के बाहर ही जमकर तू - तू - मैं- मैं भी हुई। यही नहीं रुकी बल्कि भाजपा विधायक ने यह तक कह डाला कि - विधानसभा में कंडोम का प्रचार करवाइए।
दरअसल, राजद विधायक विजय मंडल और बीजेपी विधायक कुंदन कुमार दोनों अपनी गाड़ी से विधानसभा से बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान मिडिया में बात करने के दौरन बातें मंडल कमीशन और नीतीश कुमार को लेकर शुरू हुई। जिसके बाद राजद विधायक ने भाजपा के विधायक ने कहा कि आपको कितना मालूम है मंडल कमीशन और नीतीश कुमार के बारे में, अभी जाइए और सीखिए। तभी भाजपा विधायक ने कहा कि हमने ही उसका समर्थन किया था, इसलिए आप चुप हो जाइए और नीतीश कुमार की गलती में भी समर्थन करते रहिए।
बीजेपी विधायक ने कहा कि- हमलोग शुरू से ही आरक्षण के समर्थक हैं। मंडल आयोग का भी हमने समर्थन किया था।जिस पर राजद विधायक ने कहा कि- मंडल कमिश्नर जब लागू हो रहा था तो किस ने विरोध किया जारा अच्छा से पढ़ लिगिए। इसी के वजह से आडवाणी जी रथ लेकर मंदिर बनाने निकल गए और यह मंदिर बनाने लगते हैं .कर्पूरी जी की पूजा करते हैं तो उनको कुर्सी से कौन हटाया ? यह लग केवल समानतवादी हैं।
इसके बाद भाजपा के विधायक हथ्ते से उखड़ गए और राजद विधायक को कहा कि- अरे जाइए आपलोग सिर्फ गलती से भरे रहिए। अरे जाइए आप कोंडम का प्रचार कीजिये। पूरा विधानसभा में ही कोंडम का प्रचार करा दिगिए। अभी तक तो सिर्फ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सेक्स का ही ज्ञान दे रहे हैं अब आप जाकर कहिए की कोंडम का प्रचार करा दें। जिसके जवाब में राजद विधायक ने कहा कि - आप जाइए। उसके बाद विधानसभा में मौजूद सुरक्षा कर्मी ने मामले को शांत करवाया।