1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Oct 01, 2019, 1:08:23 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर खुला हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में बाढ़ घोटाला चल रहा है। भले ही बिहार की जनता आपदा से पीड़ित हो लेकिन सरकार के लिए यह उत्सव बन गया है।
गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में बाढ़ के हालात और प्रशासन की तरफ से राहत के नाम पर कुछ भी नहीं किए जाने को लेकर आरोप लगाया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बेगूसराय जिला प्रशासन ने नाव घोटाला किया है। जिले में साल 2011 से 2014 के बीच तीन सौ नाव खरीदे गए लेकिन उनमें से केवल 20 ही काम कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद की राशि बिहार में बाढ़ के हालात बिगड़ने से पहले ही नीतीश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे हैं। जिला सबसे पहले बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत नहीं पहुंचने का मामला उठाते हुए नीतीश सरकार को घेरा था और अब आपदा पढ़ने के बाद सरकार के लगातार फजीहत हो रही है।